Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • जुर्म गाथा
  • Banaskantha News: गुजरात में शराबबंदी फिर सवालों के घेरे में, बनासकांठा में लाखों की विदेशी शराब जब्त
  • गुजरात
  • जुर्म गाथा

Banaskantha News: गुजरात में शराबबंदी फिर सवालों के घेरे में, बनासकांठा में लाखों की विदेशी शराब जब्त

divya mistry June 19, 2025

Banaskantha News: गांधीजी के गुजरात में लागू शराबबंदी अब सिर्फ कागजों पर दिखाई दे रही है। बनासकांठा ज़िले की डीसा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। यह घटना राज्य में शराबबंदी की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Banaskantha News
Banaskantha News

Banaskantha News: एक शिफ्ट कार पुलिस को संदिग्ध लगी

मिली जानकारी के अनुसार, डीसा ग्रामीण पुलिस की एक टीम विठोदर के पास वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक शिफ्ट कार पुलिस को संदिग्ध लगी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रुकने की बजाय वाहन भगा दिया। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और जावल गांव की सीमा पर वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Banaskantha News: सेमोज माताजी मंदिर के समीप रहते

जांच में सामने आया कि वाहन में लाखों रुपये की विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया – अरविंदजी बानूजी ठाकोर दरबार और हितूजी मेरुजी ठाकोर दरबार। दोनों आरोपी पाटण ज़िले के डेरे गांव के रहने वाले हैं और नागजी पार्टी दर के पास, सेमोज माताजी मंदिर के समीप रहते हैं।

मामले की जांच तेज़ी से चल रही

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुजरात शराबबंदी अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि जब्त की गई शराब कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी कहां की जानी थी। मामले की जांच तेज़ी से चल रही है।

एक संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती

इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हलचल मच गई है। पुलिस को शक है कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि एक संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है।

यह मामला राज्य में शराबबंदी के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है। बार-बार हो रही शराब की जब्तियों से यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद शराब की अवैध तस्करी धड़ल्ले से जारी है।

नए सिरे से मंथन करने की ज़रूरत है

गुजरात सरकार को अब ज़मीनी हकीकत को समझते हुए शराबबंदी नीति के प्रभावी अमल पर नए सिरे से मंथन करने की ज़रूरत है।

संवाददाता: ललित दरजी, बनासकांठा

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP Cabinet Meeting: ग्वालियर में मोहन सरकार की अगली कैबिनेट
Next: Bhopal: बाघ के बदले लाए गए किंग कोबरा की मौत

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.