Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Badminton World Championship: वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर सिंधु ने दिखाई सिंगल्स में दमदार जीत…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Badminton World Championship: वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर सिंधु ने दिखाई सिंगल्स में दमदार जीत…

Hema Gupta August 29, 2025

Badminton World Championship: ओलिंपिक डबल मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। राउंड ऑफ 16 में उनका सामना चीन की वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी वांग झी से हुआ, जिसे सिंधु ने सीधे गेम में हराया। यह मुकाबला सिंधु और वांग के पांचवें हेड-टू-हेड में तीसरी जीत रही।

Read More: Neeraj Diamond League 2025: नीरज ने 85.01 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया सिल्वर…

वर्ल्ड नंबर-15 सिंधु ने पहले गेम में कड़ी टक्कर के बाद 21-19 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में उन्होंने 12-6 की बढ़त बनाई और इसे 21-15 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 दक्षिण कोरिया की आन से यंग से हो सकता है।

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव-तनिषा का कमबैक…

भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी, ध्रुव कपिला और तनिषा कृष्टो, ने भी राउंड ऑफ 16 में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-2 हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी तांग चुन मिन और से यिंग सुट को पहले गेम में 19-21 से हरा दिया, लेकिन दूसरे गेम में 21-12 की शानदार वापसी की। तीसरे गेम में 21-15 से जीतते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

मेंस सिंगल्स में भारत की चुनौती समाप्त…

भारत के पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी एचएस प्रणय की चुनौती राउंड ऑफ 32 में समाप्त हो गई। उन्होंने डेनमार्क के वर्ल्ड नंबर-2 आंद्रेस एंटोनसेन से मुकाबला किया। पहला गेम 21-7 से हारने के बाद प्रणय ने दूसरा गेम 21-17 से जीता, लेकिन तीसरे गेम में 23-21 से हार गए। इससे पहले राउंड ऑफ 64 में लक्ष्य सेन को वर्ल्ड नंबर-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत की टीम ने दिखाया दम…

सिंधु के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने और मिक्स्ड डबल्स जोड़ी की सफलता के साथ भारत ने इस चैम्पियनशिप में अपनी ताकत दिखाई है। फैंस अब सिंधु के अगले मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भारत का दबदबा और बढ़ेगा।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: पटना: PM मोदी को गाली मामले में हिंसक भिड़ंत, कई गाड़ियाँ तोड़ीं!
Next: महोबा में फर्जी रॉयल्टी घोटाला, क्रेशर मंडी में AI की आड़ में जालसाजी

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.