Navratri 2025 Kalash Sthapana: कलश स्थापना के दौरान जौ क्यों बोते हैं? जानिए धार्मिक मान्यता!

navratri-2025-kalash-sthapana-why-barley-seeds-sown

Navratri 2025 Kalash Sthapana: कलश स्थापना के दौरान जौ क्यों बोते हैं? जानिए धार्मिक मान्यता!

navratri 2025 kalash sthapana कलश स्थापना के दौरान जौ क्यों बोते हैं जानिए धार्मिक मान्यता

Navratri 2025 Kalash Sthapana: इन दिनों नवरात्रि का पवित्र त्योहार चल रहा है। पूरे देश में यह त्योहार बड़े धूम - धाम से मनाया जा रहा है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हुई और इसका समापन 2 अक्टूबर को होगा । नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा की आराधना और विशेष पूजा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन दिनों में अष्टमी और नवमी तिथि विशेष महत्व रखती हैं। Read More: Kuttu Flour Benefits: कैसे बनता है कुट्टु का आटा, जानिए व्रत में इसका इस्तेमाल क्यों?

कलश स्थापना का महत्व...

नवरात्रि के पहले दिन घर में कलश स्थापना की जाती है। और उसमें जौ बोया जाता है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह जौ माता रानी की कृपा और शुभता का प्रतीक माना जाता है। अगर कलश में बोया गया जौ अंकुरित हो जाए, तो यह आपके घर में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति का संकेत है। रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि कलश स्थापना में जौ का विशेष महत्व है। कलश के नीचे आमतौर पर बालू, गाय का गोबर और पवित्र नदी की मिट्टी रखी जाती है और उसके ऊपर कलश को सजाया जाता है। इसके बाद उसमें जौ बोया जाता है, जिसे ब्रम्हा का स्वरुप माना जाता है।

अंकुरित जौ का शुभ संकेत...

नवरात्रि के 9 दिनों तक अगर जौ अंकुरित हो जाता है, तो इसे माता रानी की प्रसन्नता का संकेत माना जाता है। पंडित कल्कि राम के अनुसार, यह केवल घर में सुख- समृद्धि लाने वाला नहीं है, बल्कि पूजा की सफलता और देवी की आशीर्वाद प्राप्ति का भी प्रतीक है।

जौ अंकुरित न होने का अर्थ...

धार्मिक मान्यता है कि, अगर नवरात्रि में कलश में बोया गया जौ अंकुरित नहीं होता है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि माता रानी पूजा में पूरी तरह प्रसन्न नहीं हैं। ऐसे में भक्तों को और ध्यान, भक्ति और नियमों का पालन करना चाहिए ताकि देवी की कृपा बनी रहे।

मिलता है शुभ फल और लाभ...

नवरात्रि के दौरान अंकुरित जौ भक्तों को कई तरह के फल और लाभ भी देता है। इससे घर में धन-धान्य, सुख-संपत्ति, संतान सुख और मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह संकेत है कि माता रानी आपके घर में बेहद प्रसन्न हैं और आपकी झोली भरने वाली है। इस नवरात्रि, अगर आपके घर में कलश में जौ अंकुरित हो रहा है, तो इसे माता रानी की विशेष कृपा और आशीर्वाद के रुप में देखें और अपनी पूजा में भक्ति और श्रद्धा बनाए रखें।  

संबंधित सामग्री

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।