Dhanteras Date 2025: 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए क्या करें और क्या न करें...

mahabharat-karna-actor-pankaj-dheer-passes-away-2

Dhanteras Date 2025: 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए क्या करें और क्या न करें...

dhanteras date 2025 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस जानिए क्या करें और क्या न करें

Dhanteras Date 2025: हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जो जल्द ही आने वाला है। यह पर्व की शुभ शुरुआत का प्रतीक है। Read More: Curfew Wali Mata Mandir: नारियल में अर्जी लिखकर पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं! यह दिन सुख, समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश देता है। पूरे देश में इसे बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

कब मनाया जाएगा धनतेरस 2025?

हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस 2025 का पर्व 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:18 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। और 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे समाप्त होगी। इस प्रकार, धनतेरस की पूजा 18 अक्टूबर की शाम को की जाएगी, जो अत्यंत शुभ मानी जाती है।

धनतेरस का अर्थ और महत्व..

धनतेरस को 'धन त्रयोदशी' भी कहा जाता है। धन का अर्थ है - सम्पत्ति और स्वास्थ्य, जबकि 'त्रयोदशी' का अर्थ है- चंद्र मास की तेरहवीं तिथि। इस दिन सोना- चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है। कई लोग इस दिन झाड़ू भी खरीदते हैं, जिसे लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से घर में धन - धान्य की वृद्धि होती है।

समुद्र मंथन और भगवान धन्वंतरि की कथा...

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए क्षीर सागर का मंथन किया। मंथन के दौरान, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए। उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था।यह कलश धन और आरोग्य का प्रतीक माना गया। इसी कारण इस तिथि को धन त्रयोदशी कहा गया और तभी से धातु की वस्तुएं खरीदने की परंपरा आरंभ हुई।

धनतेरस के दिन पीतल और तांबे के बर्तनों का महत्व...

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ होता है। कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि के हाथ में पीतल का कलश था, इसलिए यह धातु स्वास्थ्य, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन खरीदी गई धातु की वस्तुएं घर में सकारात्मक ऊर्जा और आरोग्य का वास कराती हैं।

क्या न खरीदें धनतेरस के दिन...

धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसे शुभ कार्यों में अशुभ समझा जाता है। इस दिन काले कपड़े पहनने या खरीदने से भी बचना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहे।    

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।