Karauli Chaturmukhi Shiv Temple: करौली में चमत्कारी शिव मंदिर 18 साल बाद खुला, च...

karauli-miraculous-chaturmukhi-shiv-temple-reopens-after-18-years

Karauli Chaturmukhi Shiv Temple: करौली में चमत्कारी शिव मंदिर 18 साल बाद खुला, चतुर्मुखी शिव का अद्भुत स्वरुप...

karauli chaturmukhi shiv temple करौली में चमत्कारी शिव मंदिर 18 साल बाद खुला चतुर्मुखी शिव का अद्भुत स्वरुप

Karauli Chaturmukhi Shiv Temple: करौली शहर के हिंडौन दरवाजे के पास स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर एक बार फिर श्रद्धा और रहस्य का केंद्र बन गया है। करीब 250 साल पुराने इस चतुर्मुखी शिव मंदिर के कपाट 18 वर्षों बाद सावन मास में खोले गए। Read More: सावन और भगवान शिव: रुद्राभिषेक से जुड़ा एक किस्सा बताया जा रहा है कि, जब पट खोले गए और पूजा की गई उसी दौरान एक चमत्कारी सांप के दर्शन हुए, जिसने उपस्थित भक्तों को आश्चर्य में डाल दिया।

सदियों पुराना मंदिर, जो 18 सालों से था बंद...

यह मंदिर पुराने गर्ल्स कॉलेज परिसर में स्थित है और इसे नागा साधु की जीवित समाधि तथा चतुर्मुखी संगमरमर शिवलिंग के लिए जाना जाता है। कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरण के बाद मंदिर उपेक्षित हो गया था और परिसर में झाड़ - झंखाड़ उग आए थे। मुख्य द्वार पर ताले लगे हुए थे और मंदिर वर्षों तक बंद रहा।

एसडीएम और नगर परिषद की पहल से शुरू हुआ पुनरुद्धार...

हाल ही में एसडीएम प्रेमराज मीना और नगर परिषद के अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और इसकी दुर्दशा देखकर तुरंत सफाई अभियान शुरू कराया गया। स्थानीय नागरिकों और संगठनों के सहयोग से मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।

पूजा के दौरान हुआ सांप का चमत्कारिक आगमन...

श्रावण मास की पहली पूजा के दौरान जैसे ही वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हुआ, तेज बारिश होने लगी। उसी समय एक 8-10 फीट लंबा सांप मंदिर परिसर में पहुंचा और शिवलिंग के पास रखे दूध को पी गया। इस सांप को पहले किसी ने नहीं देखा था, न सफाई के दौरान और न ही आस-पास। इसे भक्तों ने भगवान शिव की कृपा और चमत्कार माना।

ऐतिहासिक मान्यताएं: शराब लेकर नहीं गुजर सकते थे लोग...

स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थान जाटवाड़ी के ठाकुर सरदारों द्वारा स्थापित किया गया था। बुजुर्गों का मानना है कि मंदिर के सामने से यदि कोई शराब लेकर गुजरता था, तो उसकी बोतल अपने आप गिर जाती थी। यह स्थान वर्षों से नशामुक्ति का प्रतीक रहा है।

गुप्त गुफा जैसी संरचना और अद्भुत नक्काशी...

मंदिर में एक विशेष "गुम्मत" (गुप्त संरचना) मौजूद है, जिसमें ग्रहों की आकृतियां और रहस्यमयी चिह्न बने हुए हैं। भक्तों का विश्वास है कि इस स्थान में आध्यात्मिक शक्तियों का वास है और इसके भीतर प्राचीन रहस्य छिपे हो सकते हैं।

चतुर्मुखी शिवलिंग और श्वेत पद्मासन की अद्वितीयता...

भूतेश्वर महादेव मंदिर की सबसे खास बात यहां स्थापित भगवान शिव की चतुर्मुखी संगमरमर शिवलिंग है। यह प्रतिमा श्वेत पद्मासन पर विराजित है, जो पुराणों में वर्णित अत्यंत दुर्लभ स्वरूपों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चतुर्मुखी शिवलिंग भगवान शिव के चार प्रमुख स्वरूपों का प्रतीक होता है, जो सृष्टि, पालन, संहार और मोक्ष से जुड़ा है।

करौली की आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक...

करौली को "छोटी काशी" भी कहा जाता है क्योंकि यहां सैंकड़ों मंदिर स्थित हैं। सावन में बैठा हनुमान मंदिर, पंचानन महादेव और चिंताहरण हनुमान मंदिर जैसे स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। अब भूतेश्वर महादेव मंदिर भी श्रद्धा का नया केंद्र बन चुका है।

संबंधित सामग्री

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश विधानसभा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया, जो महिलाओं को 33% आरक्षण देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सदन में प्रस्तुत किया।

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 77.15% छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।