Karila Dham Temple: माता सीता का ऐसा मंदिर जहां लव - कुश का हुआ था जन्म!

mata-seeta-ka-aisa-mandir-jahan-hua-tha-lav-kush-ka-janam

Karila Dham Temple: माता सीता का ऐसा मंदिर जहां लव - कुश का हुआ था जन्म!

karila dham temple माता सीता का ऐसा मंदिर जहां लव - कुश का हुआ था जन्म

Karila Dham Temple: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 165 किलोमीटर दूर अशोकनगर जिले में पहाड़ी पर स्थित करीला धाम का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर की अनोखी बात यह है कि ये एक मात्र ऐसा मंदिर हैं जहां सीता माता बिना भगवान राम के विराजमान हैं। यहां सिर्फ माता सीता की पूजा होती है। Read More: श्री दूल्हा महाराज का अद्भुत मंदिर, चमत्कारिक घटनाओं के लिए है प्रसिद्ध! यहां सीता माता के साथ लव-कुश और महर्षि वाल्मीकि की मूर्तियां भी विराजमान हैं। बताया जाता हैं कि लव-कुश का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। हर साल रंगपंचमी के मौके पर करीला धाम में विशाल मेले का आयोजन किया जाता हैं। इस मेले में दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु मां जानकी के दरबार में दर्शन करने के लिए आते हैं।

बिना पति के विराजमान माता सीता

कहा जाता है दुनिया में जितने भी भगवान राम के मंदिर हैं, सभी जगह भगवान राम के साथ माता सीता,लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाएं एक साथ विराजमान हैं परंतु यह पूरी दनिया में यह एक ऐसा मंदिर हैं जहां माता सीता बिना अपने स्वामी के विराजमान हैं। मान्यता है कि रामायण काल के दौरान जब भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या आए तो सीता माता के चरित्र पर सभी ने बहुत उंगलियां उठाई थी। जिसके बाद भगवान राम ने माता सीता का त्याग कर दिया था। तब माता सीता ने करीला पहाड़ी पर स्थित महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में शरण ली थीं। यहीं पर उन्होंने लव-कुश को जन्म दिया था। तभी से इस स्थान पर रंगपंचमी के मौके पर मेला लगता हैं और पहाड़ी पर स्थित महर्षि वाल्मीकि की गुफा खोली जाती है। उस समय देश के हर कोने से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।

 करीला धाम में इस नृत्य का है विशेष महत्व

रामायण के अनुसार बताया जाता है कि रंगपंचमी के दिन करीला गांव में स्थित वाल्मीकि आश्रम में लव-कुश का जन्म हुआ था। महर्षि वाल्मीकि ने बड़े धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया था। इस उत्सव में बेड़नियां जाति की हजारों नृत्यांगनाएं जमकर नाची थीं। तब से हर साल रंगपंचमी के दिन मेला लगता है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता सीता,लव-कुश और महर्षि वाल्मीकि के दर्शन करने आते है।

मन्नत पूरी होते ही करते है सब ये काम!

प्राचीन परंपरा के अनुसार, करीला धाम में जो भी मन्नत मांगते हैं वह पूरी हो जाती है। मन्नत पूरी होने के बाद, लोग राई नृत्य करवाते हैं। कहा जाता है कि यहां नि:संतान दंपत्ति की झोली माता सीता भर देती हैं। इसके बाद लोग राई नृत्य करवाते हैं।

इस मंदिर में सांस्कृति से हैं विशेष से जुड़े

करीला धाम सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है। रंगपंचमी के अवसर पर आयोजित मेला और राई नृत्य परंपरा इस स्थल को और भी खास बनाती हैं। यह मंदिर न सिर्फ माता सीता के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहर, जुड़ी कहानियां भी लाखों लोगों को आकर्षित करती है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।