बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

बदलते बनारस का नया ऑक्सीजन पार्क

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

उत्तर प्रदेश में एक नया ऑक्सीजन पार्क बनेगा, जिसमें देश का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। यह पार्क अध्यात्म और आकर्षण का केंद्र बनेगा।

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग |

बदलते बनारस की तस्वीर में काशी की संस्कृति और अध्यात्म का संगम नजर आता है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आएगी। जब शहर के बीच में पार्क के रूप में एक ऑक्सीजन पॉवर प्लांट बनकर तैयार होगा। इस पार्क को कम्यूनिटी सेंटर के साथ साथ अध्यात्म का केंद्र बनाया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ी शिवलिंग स्थापित होगा और वो देश के कोने कोने से आने वाले यात्रियों के लिए अध्यात्म और आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसमें कई ऐसी सुविधाएं होंगी जो इसे विश्व स्तरीय बनाएगी।

सबसे बड़ा शिवलिंग

20 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में कई आधुनिक सुविधाएं होगी। यहां UP का सबसे बड़ा शिवलिंग भी स्थापित किया जाएगा। इस शिवलिंग की ऊंचाई 130 फीट होगी, जिसके चारों ओर शानदार पाथवे और हरियाली विकसित की जाएगी। इसके निर्माण पर करीब 104 करोड़ की लागत आएगी। इस हाईटेक पार्क में स्थापित होने वाले विशाल शिवलिंग पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। 

हाईटेक झूले, ओपन आर्ट गैलरी

इसके साथ ही यहां बच्चों के लिए हाईटेक झूले, ओपन आर्ट गैलरी, गजीबो और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। यहां बनने वाली आर्ट गैलरी में काशी के संगीत घराने के उन विशिष्ट लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी, जिन्होंने पूरी दुनिया में काशी का नाम रोशन किया। साथ ही, बनारसी उत्पादों और हैंडीक्राफ्ट्स के लिए खास स्टॉल भी लगाए जाएंगे। पार्क को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए यहां खूबसूरत फूलों की एक विशेष बगिया तैयार की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

राज्य

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

ललितपुर में एक इंटर कॉलेज के टीचर की उनके बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश थी।

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

देश-विदेश

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति। स्कूलों में छुट्टी, कई नदियां उफान पर।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।