
ये टिप्स बदल देंगे जीवन…
Astro Tips: धरती पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो अपने जीवन में सुख समृद्धी और तरक्की नहीं चाहता हो. नौकरी करने वाला और या व्यापार करने वाले जब कड़ी मेहनत के बाद भी उसे सफलता नहीं मिलती तो वो ऐसे तरीके खोजता है.जिससे उसे तरक्की मिले और उसे मुनाफा मिले और व्यापार में चारों तरफ से मुनाफा मिले.
अगर आप बिजनेश करते हैं या फिर नौकपेशा हो. लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देंगे। ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की हर समस्या का समाधान दिया गया है। कई ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिनसे व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। चलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आएंगे।
Read More- CM Mohan Yadav: ‘मोहन यादव’ हैं तो मुमकिन हैं…एक विजनरी नेता की अनटोल्ड स्टोरी
Astro Tips: सूर्य की पूजा
आपको किसी तांबे के बर्तन में गुड़ लेकर उसे सूर्य भगवान को अर्पित करना चाहिए। इस उपाय के 1 घंटे के भीतर जल से अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।
Astro Tips: कौवे को चावल खिलाए
अगर आप शनिवार के दिन कौवे को उबला हुआ चावल खिलाते हैं तो आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। कौवा शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है जिसका संबंध व्यक्ति के करियर से होता है। इस उपाय से शनि शांत होता है।
Read More- CM Mohan Yadav: ‘मोहन यादव’ हैं तो मुमकिन हैं…एक विजनरी नेता की अनटोल्ड स्टोरी
Astro Tips: शनिदेव की पूजा
कई बार व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होने की वजह से वह मेहनत के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं कर पाता। अगर आपकी कुंडली में भी शनि की स्थिति कमजोर है तो आपको शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। अगर आप काले तिल का दान करते हैं तो इससे भी आपको सफलता मिलेगी।
Astro Tips:वास्तु दोष दूर करने का उपाय
हमारे आसपास मौजूद चीजें हमारे जीवन पर गहरा असर डालने का काम करती है। घर में हमेशा ऐसी चीज रखी जानी चाहिए जो पॉजिटिविटी लेकर आती है। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग अपने आप खुलने लगते हैं। आप चाहे तो घर में फिश एक्वेरियम, फाउंटेन या सात घोड़े की तस्वीर रख सकते हैं।
Astro Tips:मंत्रों का जाप करे
किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफलता दिलाने के पीछे मंत्रों का काफी गहरा प्रभाव होता है। अगर आप अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो दो सबसे ताकतवर मंत्र गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको माता गायत्री और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।