Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asia Cup 2025: भारत करेगा मेजबानी, पाक ने खेलने से किया इनकार!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asia Cup 2025: भारत करेगा मेजबानी, पाक ने खेलने से किया इनकार!

Hema Gupta June 29, 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर चल रहे विवाद अब लगभग सुलझते नजर आ रहे हैं। भारत इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, लेकिन पाकिस्तान की टीम भारत आकर मैच नहीं खेलेगी। ऐसे में पाकिस्तान के सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत UAE जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 10 सितंबर से हो सकती है, हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Read More: Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार…

एशिया कप 2025: संभावित टीमों और फॉर्मेट की जानकारी…

1. टूर्नामेंट फॉर्मेट: इस बार एशिया कप T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।

2. इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और UAE जैसी 6 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

3. फैसले की घोषणा जल्द: ACC जुलाई के पहले हफ्ते में टूर्नामेंट की तारीखों और शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

भारत ने जीती सबसे ज्यादा ट्रॉफी..

एशिया कप का खिताब सबसे कम पकिस्तान ने जीता वो महज 2 बार ही ये खिताब अपने नाम कर पाई। श्रीलंका टीम 6 बार एशिया कप का खिताब जीती वहीं भारत ने सबसे ज्यादा 8 बार इस खिताब को अपने नाम किया।

भारत-पाक तनाव के चलते टूर्नामेंट पर असमंजस…

एशिया कप पर संकट तब और गहरा गया जब अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जो अब भी जारी है। इस घटनाक्रम के बाद भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते और भी खराब हो गए, जिससे टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे थे।

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान जाने से किया था इनकार…

फरवरी 2025 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में भारतीय टीम के सभी मुकाबले UAE में कराए गए थे। इतना ही नहीं, एक सेमीफाइनल और फाइनल भी वहीं खेले गए थे। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप भी हाइब्रिड मॉडल पर…

अक्टूबर में भारत में होने वाला महिला वनडे वर्ल्ड कप भी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित हो रहा है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की महिला टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होंगी।

ICC टूर्नामेंटों तक सीमित रह गया भारत-पाक क्रिकेट मुकाबला…

2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज बंद है। अब दोनों टीमें सिर्फ ICC या ACC द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने आती हैं। भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा ही दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं और ब्रॉडकास्टर्स के लिए कमाई का बड़ा मौका भी।

2008 में भारत ने किया था आखिरी पाकिस्तान दौरा…

आखिरी टूर: भारत की टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां उन्होंने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी।

2012 -13 में भारत ने किया था पकिस्तान का दौरा

2012-13 में पाकिस्तान आया था भारत इसके बाद पाकिस्तान की टीम 2012-13 में भारत दौरे पर आई थी। उस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: हरदोई: प्राइवेट पार्ट से पेट में घुसा सांप…सच्चाई जान डॉक्टर्स हुए हैरान
Next: Chrome यूज़ करते हैं? तुरंत अपडेट करेंः भारत सरकार की CERT-In ने जारी की हाई रिस्क चेतावनी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.