Virushka Praised Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है, साथ ही फिल्म की आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं, इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं। दोनों फिल्म देखने के बाद फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म की जमकर तारीफ की। किंग कोहली ने का कि- ‘ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं देखी। वहीं अनुष्का शर्मा ने फिल्म में रणवीर सिंह के एक्टिंग की तारीफ की है।

किंग कोहली ने दिया धुरंधर पर शानदार रिव्यू
विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म धुरंधर-2 की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि- ‘आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैंने भारत में इससे पहले कभी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। इस फिल्म ने हर तरह की भावना को सतह पर ला दिया और पूरे 4 घंटे तक मैं एक बार भी पलक नहीं झपका पाया।’
उन्होंने आगे कहा कि-
‘आदित्य धर आपका टैलेंट और आपका दृढ़ विश्वास आपके काम में साफ झलकता है। आपको सलाम। आप जीनियस हैं। भले ही सभी एक्टर्स अपने-अपने रोल में बेहतरीन थे, लेकिन रणवीर सिंह, आप इस फिल्म के बाद एक अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस शानदार से भी कहीं बढ़कर थी। बिल्कुल वॉव।’

अनुष्का ने भी की फिल्म और रणवीर की तारीफ
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म धुरंधर-2 की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि- ‘आपने कितनी शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर। लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। यह फिल्म बेहद रोचक और आपको पूरी तरह बांधे रखने वाली है। बहुत बारीकी से बनाई गई है और शुरुआत से अंत तक आपका ध्यान बनाए रखती है। आप एक बेहद मौलिक और आत्मविश्वासी फिल्ममेकर हैं।’
उन्होंने आगे लिखा कि-
‘रणवीर सिंह, आपने जिंदगी में एक बार मिलने वाले किरदार को पूरी तरह जी लिया और एक दमदार, बेदाग परफॉर्मेंस दी। आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर और फिल्म के सभी शानदार एक्टर्स, आप सभी की परफॉर्मेंस एकदम सटीक थी। आप में से हर एक के बिना यह फिल्म अधूरी है। इससे जुड़े हर शख्स को बधाई।’

धुरंधर-2 दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
यह फिल्म 19 मार्च को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई। इसके बाद से ही वो धमाल मचा रही है। दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म धुरंधर ने 1622 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। अब यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल फिल्म है।
