अस्पताल में आग[/caption]
खिड़कियां तोड़कर 56 महिलाओं और नवजातों को निकाला
Gwalior Kamla Raja: ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में AC फटने से आग लग गई। हादसा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के लेबर रूम में लेबर रूम से सटे प्रसूति वार्ड में भी धुआं भर गया। आनन-फानन में खिड़कियां तोड़कर 56 महिला मरीजों को वार्ड से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सभी सुरक्षित हैं।Gwalior Kamla Raja: AC फटने से आग लग गई
मरीजों की शिफ्टिंग का काम रविवार सुबह 4 बजे तक चलता रहा। सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंची।कमला राजा अस्पताल ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल समूह का हिस्सा है।लेबर रूम में 16, वार्ड में 50 महिलाएं भर्ती थीं अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के परिजन के मुताबिक, ग्वालियर में बीती रात का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में कमला राजा अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती 16 मरीज और उनके नवजातों के लिए AC चल रहे थे। अचानक एक AC में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई।लेबर रूम से सटे वार्ड में भर्ती थी 50 महिलाएं
[caption id="attachment_68851" align="alignnone" width="300"]
प्रसूतावार्ड में आग[/caption]
लेबर रूम से सटे वार्ड में 50 महिलाएं डिलीवरी के लिए भर्ती थीं। बगल में ही बने पीडियाट्रिक वार्ड में भी कुछ बच्चे भर्ती थे।एक मरीज के अटेंडर दीपक कुमार ने बताया- कुछ समझ पाते, उससे पहले ही धुएं से दम घुटने लगा। हम मरीजों और नवजात बच्चों को लेकर बाहर की तरफ भागे। अस्पताल के वार्ड बॉय, सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर वार्ड की खिड़कियों को तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया।