भोपाल में 10 लोग लापता

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

भोपाल में 24 घंटे के भीतर 10 लोगों के लापता होने की घटना से चिंता बढ़ी। कोलार और अयोध्या नगर में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

By : नरेंद्र सिंह
भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

राजधानी भोपाल में अचानक बढ़े गुमशुदगी के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिगों समेत 10 लोगों के लापता होने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। लापता लोगों में बच्चे, युवतियां और युवा शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

कोलार और अयोध्या नगर में सबसे ज्यादा मामले

गुमशुदगी के सबसे ज्यादा मामले कोलार और अयोध्या नगर थाना क्षेत्रों से सामने आए हैं। दोनों क्षेत्रों में तीन-तीन लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा अशोका गार्डन, टीटी नगर, रातीबड़ और अवधपुरी थाना क्षेत्रों में भी शिकायतें मिली हैं।परिजनों ने पुलिस को बताया कि कई लोग पढ़ाई या अन्य काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ मामलों में लापता लोगों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं, जिससे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है।

अयोध्या नगर से तीन लोग लापता

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय गरिमा, 24 वर्षीय तनु और 22 वर्षीय मनीष के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है। परिजनों के अनुसार तीनों घर से पढ़ाई के लिए निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

नाबालिग छात्रा भी लापता

अशोका गार्डन क्षेत्र से 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए घर से निकली थी और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली।

कोलार से तीन गुमशुदगी के मामले

कोलार थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय शिवकांत, 40 वर्षीय अमरजीत और 45 वर्षीय तुलसीराम के लापता होने की शिकायत सामने आई है।

इन इलाकों से भी सामने आए मामले

टीटी नगर से युवती मुस्कान, रातीबड़ से 30 वर्षीय अनमोल सोनी और अवधपुरी से 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज हुई है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुमशुदगी की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026