मनजीत सिंह अरनो सहित कई अकाली नेता और समर्थक पटिया

पटियाला में अकाली दल को झटका, मनजीत सिंह अरनो समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पटियाला में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पटियाला शहरी से जुड़े अकाली दल नेता मनजीत सिंह अरनो अपने कई समर्थकों और साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इस राजनीतिक बदलाव को पटियाला क्षेत्र में भाजपा की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत पूर्व सांसद प्रनीत कौर और भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने किया। उन्होंने सभी नेताओं को सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जय इंदर कौर ने कहा कि पंजाब की तरक्की, बेहतर कानून व्यवस्था और प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा ही मजबूत विकल्प है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग अब भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हो रहा

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हो रहा है, जिसके चलते कई नेता अपनी पुरानी पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है।

जय इंदर कौर ने विश्वास जताया कि मनजीत सिंह अरनो और उनके समर्थकों के भाजपा में आने से पटियाला शहरी क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और तेजी से बढ़ेगा।

कई पदाधिकारी मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पटियाला शहरी अध्यक्ष विजय कुमार कूका, महासचिव हैप्पी शर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, हरदेव बल्ली, तरलोचन सिंह शेरगढ़, सूबा सिंह वड़ैच, निरंकार संधू, मुख्तार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने वालों में संजीव कुमार गर्ग, कुशल ग्रेवाल, हरतेज सिंह, लाल सिंह सोही, रमेश कुमार बंधु, सन्नी, पवन कुमार, रविंदर सिंह, जॉनी वर्मा, डॉक्टर सचिन चावला, निर्मल सिंह और सरबजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी ने इस बदलाव को पटियाला में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया है।