भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का अगला म

क्या रोहित ले रहे सन्यास? इस बड़े खिलाड़ी का भी नाम, कौन बना रहा दबाव?

क्या रोहित ले रहे सन्यास?

इंग्लैंड और इंडिया के बीच खेली जा रही 2 मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मैच भारत हार गई। ENG ने भारत को 4 विकेट से हराया। लेकिन हारने से ज्यादा दुख की खबर रोहित शर्मा को लेकर है। कहा जा रहा है की रविवार को होने वाला मैच रोहित शर्मा का आखिरी मैच होगा। 

रोहित का आखिरी गेम?

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मुकाबला रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा को साफ कर दिया है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। सिलेक्टर्स ने रोहित से कहा कि यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने रोहित शर्मा पर यह फैसला छोड़ दिया है कि वह संन्यास लेते हैं या चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

यशस्वी को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले 2 वनडे में उन्होंने 11 और 26 रन बनाए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिटनेस पर काम करने के बावजूद रोहित इस फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान BCCI के कुछ अधिकारियों से भी इस बारे में चर्चा की। चयन समिति अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए नई टीम बनाना चाहती है। इसी वजह से यशस्वी जैसे युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने की योजना है। टेस्ट में लगातार रन बनाने के बावजूद जायसवाल को ODI में लंबा इंतजार करना पड़ा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाया था। 

जडेजा भी प्लान में नहीं?

रोहित शर्मा ने 29 जून 2024 को भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद संन्यास लिया था। इसके बाद 7 मई 2025 को इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। केवल रोहित ही नहीं एक और नाम है जो 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं है। वो नाम है रविंद्र जडेजा का। दावा किया जा रहा है वो भी टीम में शामिल नहीं होंगे। साथ ही मो शमी को भी मौका मिलने की उम्मीद कर है।