sheikh-hasina-2-ministers-on-the-run-arrested

Sheikh Hasina 2 Ministers : बंगलादेश से भाग रहे शेख हसीना के दो मंत्रियों को पुलिस ने पकड़ा

By : Shital Sharma
Sheikh Hasina 2 Ministers : बंगलादेश से भाग रहे शेख हसीना के दो मंत्रियों को पुलिस ने पकड़ा

दोनों के हाथ बांध दिए और नाव में बैठा दिया

Sheikh Hasina 2 ministers : पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के निवेश सलाहकार सलमान एफ. रहमान और बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक को ढाका के सदरघाट से भागते समय गिरफ्तार किया गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्हें अपराधियों की तरह रस्सी से बांधा गया और एक घंटे के भीतर उन पर डबल मर्डर का आरोप लग गया।

sheikh hasina 2 ministers

बांग्लादेश में हिंदुओं के सर्वोच्च निकाय ने मंगलवार को कहा कि पांच अगस्त को शेख हसीना नीत सरकार के गिरने के बाद 48 जिलों में 278 स्थानों पर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा। शीर्ष निकाय ने इसे "हिंदू धर्म पर हमला" कहा था।

बांग्लादेश पर हमारा भी अधिकार

बांग्लादेश राष्ट्रीय हिंदू महागठबंधन के सदस्यों ने भी हाल के दिनों में हमलों में वृद्धि की ओर इशारा किया और कहा, "इस देश में हमारा भी एक अधिकार है, हम यहीं पैदा हुए हैं। उनके घरों और दुकानों को नष्ट कर दिया गया या जला दिया गया। उनकी संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया।

नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने 8 अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर में हिंदू समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार की भूमिका का मूल्यांकन करने से पहले धैर्य रखें। गठबंधन के प्रवक्ता और कार्यकारी सचिव पलाश कांति डे ने कहा, 'बदलते राजनीतिक माहौल के कारण हिंदू समुदाय में तोड़फोड़, लूटपाट, आगजनी, जमीन कब्जाने और देश छोड़ने की धमकी की घटनाएं अक्सर हो रही हैं।

सोमवार तक 48 जिलों में 278 स्थानों पर हिंदू समुदाय को हमले और धमकियां दी गईं। हमने गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है, जिन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि इन मुद्दों को अगली कैबिनेट बैठक में उठाया जाएगा।

sheikh hasina 2 ministers arrested

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026