लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व...
इस फल में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर, ग्राविटामिन C, विटामिन B6, राइबोफ्लेविन, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लीची में कोई फैट या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, इसलिए यह वजन देख रहे लोगों के लिए भी एक बेहतर विकल्प है।
सेहत के लिए लीची के फायदे...
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार...
लीची में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट सफेद रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करता है और शरीर को बैक्टीरियल व वायरल संक्रमण से बचाता है।स्किन को बनाता है जवां और चमकदार...
लीची में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन एजिंग को धीमा करते हैं। साथ ही यह धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। नियमित सेवन से स्किन ग्लो करने लगती है।दिल की सेहत का रखे ख्याल..
लीची में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है और एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाता है।वजन घटाने में सहायक...
हालांकि लीची में प्राकृतिक शुगर होती है, लेकिन यह कम कैलोरी वाला फल है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और अधिक खाने से रोकता है।
पाचन तंत्र को बनाए मजबूत...
फाइबर युक्त लीची पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। यह कब्ज से राहत देती है और पेट को साफ रखने में मदद करती है।ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर...
लीची में आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और एनीमिया से बचाते हैं।हड्डियों को बनाए मजबूत...
लीची में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन D जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाए
लीची में पाए जाने वाले विटामिन B कंप्लेक्स और मैग्नीशियम मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं को एक्टिव बनाए रखते हैं, जिससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति में सुधार होता है।डायबिटीज मरीजों के लिए संतुलित विकल्प...
हालांकि लीची में नैचुरल शुगर होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। उचित मात्रा में सेवन करने पर यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी सुरक्षित हो सकती है – लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी है।