मनोरंजन
Saiyaara Film Review: नई पीढ़ी की प्रेम कहानी में छुपा दर्द, जज्बात और जुनून का संयोग! जानिए इसका रिव्यू...
Saiyaara Film Review:: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर मोहित सूरी ने एक न्यूकमर्स की लव स्टोरी पेश की है। इस फिल्म में इमोशनल लव स्टोरी, जुदाई , संघर्ष और शानदार संगीत का कॉकटेल हैं। इस फिल्म में दो टूटे दिल एक - दूसरे की आवाज बनते हैं। और इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस की किरदार में अनीत पड्डा और लीड एक्टर के किरदार में अहान पांडे नजर आ रहें हैं। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत रही है।
Read More: ‘Saiyaara’ Trailer Out: प्यार, दर्द और जुदाई से भरी इमोशनल लव स्टोरी!
वहीं फिर एक लड़की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आती है, जिसका नाम वानी होता है, वो एक राइटर होती है, और स्वाभाव से शांत, सीधी और समझदार लड़की है, जो गाना लिखने का काम करती है, और वो कृष का गाना लिखती है। फिर कृष की कुछ आदतें जो उसे पसंद नहीं होती वो छोड़ने को कहती है। फिर दोनों में धीरे – धीरे प्यार हो जाता है, लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट आता है, और कृष कोई गलती कर देता है, जिससे दोनों अलग हो जाते है, और कृष बुरी तरह टूट जाता है। अब वो दोनों अलग क्यो होते हैं। क्या वो लड़की किसी मकसद से आती है ये जानने के लिए आपको पूरी मूवी देखनी पड़ेगी।
इसके अलावा, जुबिन नौटियाल की आवाज़ में ‘बर्बाद’, विशाल मिश्रा का ‘तुम हो तो’, सचेत-परंपरा का ‘हमसफर’ और अरिजीत सिंह व मिथुन की जोड़ी में ‘धुन’ जैसे गाने इस फिल्म को एक म्यूजिकल जर्नी बना रहे हैं। म्यूजिक लवर्स इसे पहले ही साल की बेस्ट म्यूजिक एल्बम्स में गिनने लगे हैं।