Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal : सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
  • मध्य प्रदेश

Bhopal : सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

Narendra Singh May 30, 2025

Ahilya Vahini Bike Rally Bhopal : बोले- यह बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक

Ahilya Vahini Bike Rally Bhopal : भोपाल में शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली ‘अहिल्या वाहिनी’ का आयोजन किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अहिल्या वाहिनी बाइक रैली

सीएम ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव उच्च स्थान प्राप्त रहा है। यह रैली केवल आयोजन मात्र नहीं, बल्कि नारी शक्ति की दृढ़ता, आत्मनिर्भरता और बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस, खेल विभाग और सहयोगी संस्थाओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

सीएम ने सफल आयोजन के लिए दी बधाई

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर न्यू मार्केट, रोशनपुरा, जवाहर चौक, अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा चौराहा, व्यापमं चौराहा होते हुए फिर शौर्य स्मारक पर खत्म होगी।

पीएम आएंगे भोपाल, महिलाओं से करेंगे संवाद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। ​​पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद बहनों को सीधे संबोधित करेंगे।उन्होंने कहा, देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल सहित पूरे राज्य में व्यापक आयोजन हो रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नागरिक मौजूद रहेंगे।

मां तुझे प्रणाम योजना की प्रतिभागी भी शामिल रही

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना की महिला प्रतिभागियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों को भोपाल भ्रमण पर भेजा गया है, जहां वे शौर्य स्मारक, मानव संग्रहालय, भोजपुर, साँची, वन विहार और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी।

2013 में शुरु हुई थी मां तुझे प्रणाम’ योजना

मां तुझे प्रणाम’ योजना की शुरुआत साल 2013 में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई थी, जिसके तहत अब तक 1,667 युवाओं को भारत की सीमाओं और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है।

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE 

Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: सीएम साय ने किया ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का विमोचन
Next: Balod: टीचर पत्नी की मर्डर मिस्ट्री

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.