Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  •  Wayanad landslide : बारिश का कहर, अब तक 270 लोगों की मौत, 240 लापता
  • देश-विदेश

 Wayanad landslide : बारिश का कहर, अब तक 270 लोगों की मौत, 240 लापता

Shital Sharma August 1, 2024

राज्य सरकार ने ध्यान नहीं दिया: अमित शाह

 Wayanad landslide :  वायनाड में सोमवार तड़के दो बजे के बाद चार घंटे के भीतर चार भूस्खलन हुए। यहां दूसरे दिन भी शवों को मलबे से निकालने का काम जारी है।

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 270 तक पहुंच गई है। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं।

मौसम विभाग ने वायनाड में आज फिर बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन की टीम ने फिर से कुछ जगहों पर भूस्खलन की आशंका जताई है। ड्रोन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, खोजी कुत्तों द्वारा बचाव कार्य जारी है।

भारी बारिश के कारण बचाव कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी रात काम करने के बावजूद सेना द बेली ब्रिज का काम पूरा नहीं कर पाई है। पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। सेना को आज दोपहर से पहले पुल पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

मुंडक्कई, चुरलमाला, अट्टामाला और नुलपुझा गांवों में सोमवार तड़के करीब दो और चार बजे भूस्खलन हुआ। घर, पुल, सड़कें और वाहन बह गए।

1,000 लोगों को बचाया

सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। देर रात तक 1,000 लोगों को बचाया गया, 3,000 लोगों को रिहैब सेंटर भेजा गया है।

बुधवार देर रात तक 1592 लोगों को बचाया गया था, 3 हजार लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। राहुल गांधी आज वायनाड का दौरा करेंगे। वह प्रियंका गांधी के साथ पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल ने वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंने वायनाड सीट खाली कर दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

राज्य सरकार ने ध्यान नहीं दिया

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में कहा, “केरल सरकार को 23-24 जुलाई को अलर्ट किया गया था, अगर सरकार ने समय रहते लोगों को हटा दिया होता तो इतना नुकसान नहीं होता।

इस पर केरल के सीएम विजयन ने कहा, ‘जब ऐसा कुछ होता है तो आप दूसरों पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से नहीं भागते। आईएमडी ने हादसे से पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया था।

wayanad landslide

Read More : आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SC-ST कोटे के भीतर मिलेगा आरक्षण  

Must Watch आपके सितारों की रहस्यमयी बातें जानें

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: SC ST Reservation : आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ST-SC कोटे के भीतर मिलेगा आरक्षण
Next: Ak 47 Missing : जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से गायब हुई 77 AK-47 नक्सलियों तक पहुंची

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.