Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • budget 2025 : आज से सिलेंडर ₹44.50 सस्ता, कार खरीदना हुआ महंगा
  • Top Story
  • फाइनेंस

budget 2025 : आज से सिलेंडर ₹44.50 सस्ता, कार खरीदना हुआ महंगा

Shital Sharma April 1, 2025

1 april budget 2025 10 major changes : 1 अप्रैल से लागू हुए 10 बड़े बदलाव: क्या आपके लिए है खास?

1 april budget 2025 10 major changes : अप्रैल का महीना भारत में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए फैसलों से आम जीवन में बदलाव आएगा। इनमें से कुछ फैसले सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे, जबकि कुछ अन्य फैसले आपके भविष्य को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं अप्रैल 2025 के पहले दिन से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव।

commercial cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर ₹44.50 सस्ता

आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹44.50 तक घट गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹1762 होगी, जो पहले ₹1803 थी। वहीं, कोलकाता, मुंबई, और चेन्नई में भी सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह ₹803 के आसपास बनी रहेगी।

new tax regime: न्यू टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स छूट

न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा, नौकरीपेशा लोगों को 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलेगा, जिससे यह छूट बढ़कर 12.75 लाख तक हो जाएगी। पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) स्कीम बंद

महिलाओं के लिए शुरू की गई महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) स्कीम अब बंद हो गई है। इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा था और इसमें 2 साल के लिए निवेश करने का विकल्प था।

फोर व्हीलर खरीदना हुआ महंगा

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि की है। मारुति सुजुकी की गाड़ियां 4% तक महंगी हो गई हैं, जो मॉडल के आधार पर अलग अलग होगी। इससे अब कार खरीदने का खर्चा बढ़ जाएगा।

इनएक्टिव मोबाइल नंबरों पर काम नहीं करेगा UPI

यदि आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से इनएक्टिव है, तो वह UPI पेमेंट सिस्टम से हटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि UPI से पेमेंट करने में आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने मोबाइल नंबर को सक्रिय रखें।

वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर दोगुनी टैक्स छूट

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक और पोस्ट ऑफिस के ब्याज से होने वाली आय पर मिलने वाली टैक्स छूट को 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब वरिष्ठ नागरिकों को इस आय पर अतिरिक्त राहत मिलेगी

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS)

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) शुरू की गई है, जिसमें 25 साल की सेवा वाले कर्मचारी अपने अंतिम 12 महीनों के औसत वेतन का 50% पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना पुराने पेंशन स्कीम (OPS) और नई पेंशन स्कीम (NPS) के बीच संतुलन बनाने के लिए लाई गई है।

यूलिप पर कैपिटल गेन टैक्स

अब यदि आप यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) में प्रति वर्ष ₹2.5 लाख से अधिक का प्रीमियम जमा करते हैं, तो उस पर कैपिटल गेन टैक्स लागू होगा। यदि इसे 12 महीने से अधिक समय तक रखा जाता है, तो इसे लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) माना जाएगा, और 12.5% टैक्स लगेगा।

बैंक मिनिमम बैलेंस पर बदलाव

SBI, पंजाब नेशनल बैंक, और केनरा बैंक जैसे बैंकों ने मिनिमम बैलेंस के नियमों में बदलाव किया है। अब यह बैलेंस इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका खाता शहरी, अर्ध शहरी या ग्रामीण इलाके में है। तय राशि से कम बैलेंस होने पर जुर्माना भी लग सकता है।

हवाई सफर सस्ता हो सकता है: ATF की कीमत में गिरावट

cheapest flights : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी की है। चेन्नई में ATF की कीमत ₹6,064.10 सस्ती होकर ₹92,503.80 प्रति किलोलीटर हो गई है, जिससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।

1 अप्रैल से लागू होने वाले ये 10 बड़े बदलाव आम जीवन में महत्वपूर्ण असर डालेंगे। जहां एक ओर कुछ चीज़ें सस्ती होंगी, वहीं कार खरीदना महंगा हो जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर राहत मिलेगी। इन बदलावों के बारे में जानकारी रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Click this:  लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

Read More : RBI Rules 2025 : 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Tax Free : 12 लाख तक की कमाई होगी टैक्स फ्री, नया बजट आज से लागू
Next: April Weather alert : 14 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में ओले गिरने की आशंका 

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.