लग्जरी कारें जब्त
ED ने यूट्यूबर लैंबॉर्गिनी, BMW, मर्सिडीज और थार जब्त की है। इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है। अनुराग द्विवेदी पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है।

Anurag Dwivedi ED Raid: क्रूज पर शादी
ED की जांच का फोकस अब सिर्फ ऑनलाइन सट्टेबाजी तक सीमित नहीं रहा। दुबई के क्रूज़ शिप पर हुई अनुराग द्विवेदी की शाही शादी भी अब जांच के दायरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में काफी खर्चा हुआ था, और इसमें रिश्तेदारों के अलावा कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे।

परिवार के खातें सीज
यूट्यूबर अनुराग और उनके घरवालों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। इन खातों से हुई लेन-देन की जांच की जा रही है। ED का यह एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत चल रहा है। बता दे कि, 22 नवंबर को उसने क्रूज पर शादी की थी। इसके बाद वह जांच एजेंसियों की रडार पर आया।
अवैध बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन
Anurag Dwivedi ED Raid: अनुराग पर आरोप है कि वे ऑनलाइन अवैध बेटिंग ऐप्स को प्रमोट करते थे। ED ने दावा किया कि इन ऐप्स से होने वाली कमाई को उन्होंने हवाला के जरिए दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया था।
