Anurag Dwivedi ED Raid: उत्तर प्रदेश के यूट्यूबर और ‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर' अनुराग द्विवेदी पर ED शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने उनके उन्नाव, लखनऊ और नवाबगंज समेत कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई अहम दस्तावेज और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े सबूत मिले।
लग्जरी कारें जब्त
ED ने यूट्यूबर लैंबॉर्गिनी, BMW, मर्सिडीज और थार जब्त की है। इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है। अनुराग द्विवेदी पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। [caption id="attachment_123331" align="alignnone" width="551"]
करोड़ों की गाड़ियां जब्त[/caption]
Anurag Dwivedi ED Raid: क्रूज पर शादी
ED की जांच का फोकस अब सिर्फ ऑनलाइन सट्टेबाजी तक सीमित नहीं रहा। दुबई के क्रूज़ शिप पर हुई अनुराग द्विवेदी की शाही शादी भी अब जांच के दायरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में काफी खर्चा हुआ था, और इसमें रिश्तेदारों के अलावा कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। [caption id="attachment_123333" align="alignnone" width="555"]
अनुराग द्विवेदी की शाही शादी[/caption]