Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Yogi Adityanath Independence Day speech: सीएम योगी का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन… “भारत की ताकत देखनी है तो ब्रह्मोस और सेना को देखिए”
  • उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath Independence Day speech: सीएम योगी का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन… “भारत की ताकत देखनी है तो ब्रह्मोस और सेना को देखिए”

Aditya Mishra August 15, 2025

भारत की सैन्य ताकत पर योगी का संदेश… ब्रह्मोस से कांपे दुश्मन

Yogi Adityanath Independence Day speech: लखनऊ विधानभवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया ने भारत की शक्ति को ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए देखा है। इसकी ताकत पाकिस्तान से पूछिए। सीएम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना द्वारा दिखाई गई बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि “हमारी सेना ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए और आतंकवाद का सफाया कर दिया।”

प्राकृतिक खेती और स्वदेशी मॉडल पर जोर

अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने खेती में हो रहे बदलावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 34 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिला है, जिससे किसानों की लागत कम हो रही है और आमदनी बढ़ रही है। फर्टिलाइजर का उपयोग भी घट रहा है, जिससे पर्यावरण को लाभ हो रहा है। सीएम ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

read more: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ध्वजारोहण ,लाड़ली बहना योजना के लिए नई घोषणा

यूपी बना निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन

सीएम योगी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन चुका है। अब तक 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने इसे प्रदेश के सकारात्मक बदलाव और सुरक्षित माहौल का नतीजा बताया।

युवा शक्ति और राष्ट्र धर्म की बात

Yogi Adityanath Independence Day speech: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज यूपी का युवा अपनी पहचान खुद बना रहा है। पहले यूपी गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, लेकिन अब राज्य सुरक्षा और विकास का नया मॉडल बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की और ‘भारत का पैसा भारत में लगेगा’ का संकल्प दोहराया।

read more: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज… हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाचल से यूपी तक बाढ़ का कहर: बादल फटे, घर बह गए, मासूमों की मौत…  
Next:  शताब्दी में बम है: धमकी से मचा हड़कंप, यात्रियों में अफरा-तफरी

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.