Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: काशी में सीएम योगी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
  • उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: काशी में सीएम योगी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

Aditya Mishra June 24, 2025

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर हैं। जहां उन्होंने सुबह काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की समृद्धि और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

 होटल ताज में मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक

सीएम योगी वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने पहुंचे हैं। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन होटल ताज में किया गया है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत चार राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि और करीब 120 वीआईपी शामिल हो रहे हैं।

read more: बगावत का जवाब: अखिलेश ने निकाले 3 बागी विधायक, बच गए 4 MLA

कानून व्यवस्था से लेकर पर्यावरण तक होंगे अहम मुद्दे

बतादें कि बैठक में कानून व्यवस्था, सामाजिक विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राज्य पुनर्गठन, सीमा विवाद, अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे और पर्यावरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक उत्तर भारत के समग्र विकास को लेकर अहम मानी जा रही है।

 बैठक के बाद अमित शाह रवाना होंगे दिल्ली

बैठक संपन्न होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर आने वाले समय में क्षेत्रीय विकास योजनाएं बनाई जाएंगी।

सीएम योगी ने पहले ही ली थी तैयारियों की समीक्षा

Yogi Adityanath Varanasi visit 2025: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 जून को सभी तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे इसे सफल बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

read more: जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी, दिया भरोसा और चॉकलेट

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits Of Onion: प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है? जानिए इसके फायदे…
Next: Shaktisinh Gohil resignation 2025: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल का इस्तीफा, उपचुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी ली

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.