Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार…

Hema Gupta June 29, 2025

Dayal Accused Sexual Harassment Case: IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इंदिरापुरम की रहने वाली युवती ने IGRS ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

Read More: IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक…

हालांकि, युवती की शिकायत में सीधे यश दयाल का नाम नहीं लिखा गया था। लेकिन गाजियाबाद पुलिस के सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की कि मामला यश दयाल के खिलाफ ही है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही क्रिकेटर का बयान लिया जाएगा।

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर फोटो और सबूत साझा किए…

पीड़िता ने 21 जून को IGRS पर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उसने 25 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट की, जिसमें उसने यश दयाल के साथ अपनी फोटो भी साझा की। पोस्ट में उसने लिखा —

“मैं यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ भी रिश्ते में थे। अब वो मुझे नजरअंदाज कर रहे हैं और मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।”

युवती ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया। उसने दावा किया कि उसके पास यश दयाल के साथ चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग के सबूत हैं। युवती ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया था, लेकिन पुलिस थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

“ये आरोप झूठे हैं”— यश दयाल के पिता

मीडिया ने जब यश दयाल के पिता से आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा —

“ये सारे आरोप झूठे हैं। इस लड़की को हम जानते तक नहीं हैं।”

पुलिस का बयान: जांच जारी, दोनों पक्षों के बयान होंगे दर्ज…

ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि –

‘शिकायत IGRS पोर्टल पर दर्ज हुई है, फिलहाल लिखित शिकायत थाने में नहीं मिली है। पुलिस पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल…

यश दयाल इससे पहले भी विवाद में आ चुके हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी शेयर की थी। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वह स्टोरी उन्होंने पोस्ट नहीं की थी और किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया था।

IPL करियर में यश दयाल का प्रदर्शन…

यश दयाल अपनी तेज गेंदबाजी और वैरिएशंस के लिए जाने जाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल ने IPL में अब तक 43 विकेट लिए हैं। वे दो अलग-अलग टीमों के साथ IPL चैंपियन बन चुके हैं।

1. 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।

2. 2025 में RCB की ओर से पंजाब को 6 रन से हराकर दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की।

यश दयाल IPL में 2023 में सुर्खियों में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे। 2024 में RCB ने यश को अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने 15 विकेट चटकाए।

2025 में यश दयाल ने 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिए। उन्हें RCB ने मेगा ऑक्शन में 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक…
Next: CMDrMohanYadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को सूरत में करेंगे निवेश संवाद

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.