Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Yash Dayal Rape Allegation: क्रिकेटर यश दयाल पर रेप का आरोप, FIR दर्ज – जल्द होगी गिरफ्तारी…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Yash Dayal Rape Allegation: क्रिकेटर यश दयाल पर रेप का आरोप, FIR दर्ज – जल्द होगी गिरफ्तारी…

Hema Gupta July 8, 2025

Yash Dayal Rape Allegation: IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं इस बार वो अपने खेल की वजह से नही बल्कि यौन शोषण के आरोपो के चलते विवादों में घिरे हुए हैं।

Read More: U-19 ODI Series 2025: आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराया, फिर भी सीरीज पर भारत का कब्जा…

एक युवती ने क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेप की FIR दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

5 साल तक रिलेशन में रहें, अब किया इंकार…

गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी 2019 में यश दयाल से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और यश ने उससे शादी करने का वादा किया और कई बार संबंध बनाए। युवती ने दावा किया है कि यश ने उसे बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज भी लेकर जा चुके हैं और अपने परिवार से भी मिलवाया।

युवती ने बताया कि एक महीने पहले यश ने उसे सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया और शादी से इनकार कर दिया। जब उसने विरोध किया तो यश ने मारपीट भी की।

IGRS और सोशल मीडिया के जरिए मांगी सीएम योगी से मदद….

21 जून को युवती ने IGRS पोर्टल पर शिकायत की थी और 25 जून को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट डालकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील की। पोस्ट में उसने यश दयाल के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा कीं और आरोप लगाया कि वह पिछले 5 साल से रिश्ते में थी। युवती ने यह भी कहा कि यश कई लड़कियों के साथ भी रिलेशनशिप में थे।

FIR दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी…

गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही यश दयाल की गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी और फिर कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। युवती बालिग है, इसलिए पुलिस उसकी अनुमति से ही बयान दर्ज कराएगी।

FIR से पहले जमा किए गए सबूत…

पीड़िता ने पुलिस को वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग्स, चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और अन्य सबूत सौंपे हैं। उसने 14 जून को महिला हेल्पलाइन 181 पर भी कॉल किया था, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मामला गंभीर रूप से दर्ज किया गया है।

पुलिस करेगी ये पांच कदम…

1. पीड़िता के 161 CrPC के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे।

2. मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

3. कोर्ट में 164 CrPC के तहत पीड़िता का बयान दर्ज होगा।

4. पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी में है क्योंकि मामला दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

5. आरोपी यश दयाल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले भी विवादों में रहे हैं यश दयाल…

यश दयाल पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2 साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी पोस्ट शेयर की थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। बाद में उन्होंने सफाई दी थी कि “ये पोस्ट उन्होंने नहीं की, किसी और ने उनके अकाउंट से की थी।”

पीड़िता की रील पर यश दयाल ने किया था कमेंट…

लगभग 3 साल पहले बेंगलुरु में रहते हुए पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था: –

“Hey Love! Be always in the air.”

इस पोस्ट पर क्रिकेटर यश दयाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@imyash_dayal) से कमेंट करते हुए लिखा: –

“Hi Love”

इसके जवाब में पीड़िता ने हार्ट इमोजी के साथ रिप्लाई किया था, जो उस समय उनके रिश्ते की नजदीकी को दर्शाता है।

अब जब यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा है, तो सोशल मीडिया पर वही पुरानी पोस्ट फिर से चर्चा में आ गई है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: U-19 ODI Series 2025: आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हराया, फिर भी सीरीज पर भारत का कब्जा…
Next: AI की मदद से पुरुष बना पिता: 18 साल बाद संतान सुख

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.