मेयर ने विधायकों, पार्षदों के साथ ली सेल्फी

world toilet day: ‘वर्ल्ड टॉयलेट डे’ पर इंदौर निगम प्रशासन द्वारा सेल्फी विद शौचालय शौचालय सुपर स्पॉट अभियान शुरू किया। सुबह मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा द्वारा शारदा मठ स्थित सुलभ शौचालय परिसर में शौचालय सुपर स्पॉट अभियान की शुरूआत की गई।
world toilet day: सेल्फी विद शौचालय शौचालय सुपर स्पॉट अभियान
मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा द्वारा शारदा मठ स्थित सुलभ शौचालय परिसर में शौचालय सुपर स्पॉट अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, राजेंद्र राठौड़, पार्षद ज्योति शरद पवार, मनोज मिश्रा, अपर कमिश्नर अभिलाष मिश्रा, अभय राजनगांवकर, डिप्टी कमिश्नर शैलेष अवस्थी आदि उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा शौचालय के साथ सेल्फी ली गई और शौचालय केयरटेकर और हेल्पर का सम्मान किया गया।
world toilet day: टॉयलेट सफाई का महत्वपूर्ण हिस्सा-मेयर
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आप अपने घर में कभी कोई गेस्ट आता है तो उसको आपकी टॉयलेट दिखते हो क्या? नहीं ,आप उन्हें घर में बेडरूम दिखते हो, ड्राइंग रूम दिखते हो, पूजा का घर दिखते हो, अपनी टॉयलेट तो हम घर में भी नहीं दिखाते हैं। उसके कई अलग कारण होंगे। इंदौर शहर है जो चुनौती देकर चैलेंज देकर कह रहा है कि आप इंदौर शहर की सीटीपीटी हमारी टॉयलेट के साथ सेल्फी लगाकर दिखाइए, इसलिए दिखाइए की इंदौर के पब्लिक टॉयलेट्स साफ है जो जन सुविधा जो पब्लिक को हम सुविधा देना चाहते हैं वैसी सुविधा उपलब्ध है।
world toilet day: मंत्री अश्विनी शुक्ला ने की अपील
स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बतायां किआठवीं बार स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग और उनकी स्वच्छता पर फीडबैक देने के लिए अभियान अंतर्गत सेल्फी लेकर जरूर डालें। अभियान का उद्देश्य शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और मेंटेनेंस को प्रोत्साहित करना है।
world toilet day: 1 लाख सेल्फी का टॉरगेट
शहर के 700 सार्वजनिक शौचालयों पर 1 लाख सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा गया है। नागरिकों को सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग और उनकी स्वच्छता पर फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर में 78 कम्युनिटी टॉयलेट, 234 सार्वजनिक टॉयलेट, 150+ यूरिनल शामिल हैं।
world toilet day: 2001 में हुई थी इसकी शुरुआत
मानव स्वच्छता को ध्यान में रखकर 2001 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के पर्सनल हाइजीन और स्वच्छता रखने से है। लोगों को टॉयलेट का उपयोग बताने उनके स्वास्थ्य को किसी भी करण से प्रभावित होने से बचाने के लिए विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है।
