Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • World Shooting Championship 2025: अनीश भानवाला ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं चेस वर्ल्ड कप में विदित गुजराती बाहर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

World Shooting Championship 2025: अनीश भानवाला ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं चेस वर्ल्ड कप में विदित गुजराती बाहर…

Hema Gupta November 10, 2025

World Shooting Championship 2025: भारतीय निशानेबाज अनीश भनवाला ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 23 साल के अनीश ने रविवार को खेले गए 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के हाईवोल्टेज फाइनल में 28 अंक के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

1. गोल्ड: फ्रांस के क्लेमेंट बेसागे (31 और 25 अंक)

2. ब्रॉन्ज: यूक्रेन के मैक्सिम होरोडीनेट्स

अनीश का यह सिल्वर उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मेडल है। पेरिस ओलिंपिक में वे 13वें स्थान पर रहे थे। यह 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 2012 में विजय कुमार के लंदन ओलिंपिक सिल्वर के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेडल है।

Read More: Novak Hellenic Championships 2025: 38 की उम्र में जोकोविच ने करियर का 101वां ATP खिताब किया अपने नाम!

5 मेडल के साथ चौथा स्थान….

काहिरा में चल रहे इस टूर्नामेंट में भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ कुल 5 मेडल जीते और मेडल टेबल पर चौथे स्थान पर रहा।

Shooting, ISSF World Championships 2025: Finally finally finally, Anish Bhanwala becomes a world championships medalist in 25m RFP!

👏🇮🇳 pic.twitter.com/PKVcIEkLID

— Vishank Razdan (@VishankRazdan) November 9, 2025

पहले दिन का प्रदर्शन…

वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय टीम ने एक गोल्ड समेत 4 मेडल जीते।

1. गोल्ड: भारतीय सेना के हवलदार रविंदर सिंह, 50 मीटर फ्री पिस्टल, 569 अंक

2. सिल्वर: साउथ कोरिया के किम चेयोंगयोंग, 556 अंक

3. ब्रॉन्ज: इंडिविजुअल प्लेयर एंटोन अरिस्तारखोव, 556 अंक

चीन 4 गोल्ड समेत कुल 8 मेडल के साथ मेडल टेबल में शीर्ष स्थान पर है।

Chess World Cup 2025 में विदित गुजराती को अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती रविवार को चेस वर्ल्ड कप के तीसरे दौर के टाई-ब्रेक गेम में अमेरिका के सैम शैंकलैंड से 2.5-3.5 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

इससे पहले, एक अन्य भारतीय खिलाड़ी एसएल नारायणन को टाई-ब्रेक के पहले सेट में चीन के यांगयी यू ने हराया।

Sam Shankland 🇺🇸 takes down Vidit Gujrathi 🇮🇳 1.5–0.5 in the tiebreaks and moves on to Round 4! #FIDEWorldCup pic.twitter.com/vBEC2X0L9E

— International Chess Federation (@FIDE_chess) November 9, 2025

वी कार्तिक ने चौथे राउंड में किया प्रवेश…

भारतीय ग्रैंडमास्टर वी कार्तिक ने रोमानिया के डेक बोगदान-डैनियल को 1.5-0.5 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया। कार्तिक अब प्री-क्वार्टर फाइनल से केवल एक जीत दूर हैं।

भारत के शीर्ष खिलाड़ियों का प्रदर्शन

विदित गुजराती इस टूर्नामेंट के शुरुआती तीन राउंड से बाहर होने वाले भारत के तीसरे बड़े खिलाड़ी बने। उनसे पहले वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश और अरविंद चितांबरम भी पहले राउंड में बाहर हो चुके थे।

चौथे राउंड में प्रवेश कर चुके भारतीय खिलाड़ी:-

अर्जुन एरिगैसी

आर प्रज्ञानानंदा

पी हरिकृष्णा

वी प्रणव (वर्ल्ड जूनियर चैंपियन)

टॉप-3 प्लेयर को मिलेगा Candidates का टिकट

इस टूर्नामेंट के टॉप-3 प्लेयर को अगले साल होने वाले FIDE Candidates के लिए टिकट मिलेगा। तारीख और स्थान की घोषणा अभी नहीं हुई है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का चौथा दिन, सीएम सैनी धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे
Next: Raipur Supercross: सीएम विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का जोश

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.