Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • World Para Athletics Championships 2025: सिमरन, प्रीति और नवदीप की चमक से भारत ने रचा इतिहास, जीते 22 पदक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

World Para Athletics Championships 2025: सिमरन, प्रीति और नवदीप की चमक से भारत ने रचा इतिहास, जीते 22 पदक…

Hema Gupta October 7, 2025

World Para Athletics Championships 2025: भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में कुल 22 पदक अपने नाम किए, जो इस चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का सर्वोत्तम प्रदर्शन है। पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक (F14 कैटेगरी) में सिल्वर मेडल जीतकर भारत में आखिरी पदक डाला। उन्होंने 45.46 की दूरी तक भाला फेंककर यह सफलता हासिल की।

Read More: NZ vs SA Womens WC 2025: ब्रिट्ज-लुस की पार्टनरशिप से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया…

सिमरन और प्रीति का धमकेदार प्रदर्शन…

चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत के नाम 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज पदक आए। महिलाओं की 100 मीटर T35 रेस में प्रीति पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। शुरुआती दौर में तकनीक गड़बडी होने की वजह से उन्हें 2 बार गर्म और उमस भरे माहोल में दौड़ना पड़ा, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरा स्थान हासिल किया।

Simran’s Grit to Glory: A Golden Sprint for the Nation.

Simran, wife of Naik Gajendra Singh, has created history by becoming the first-ever Indian to win a Gold Medal in the 100m track event at the World Para Athletics Championships 2025 #WPAC2025, New Delhi.

She clinched… pic.twitter.com/DRAYtR8dHI

— Army Women’s Welfare Association (@OfficialAwwa) October 7, 2025

वहीं, सिमरन शर्मा ने इस चैंपियनशिप में डबल धमाका किया। पहले उन्होंने महिलाओं की T20 100 मीटर रेस में गोल्ड जीता और फिर 200 मीटर T12 स्पर्धा में सिल्वर अपने नाम किया। यह उनकी प्रतियोगिता में छठी रेस थी, इसके बावजूद उन्होंने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया।

Records shattered, history made!🥳

With minds set on greatness, our para athletes showcased power, precision & passion at the Para Athletics World Championships 2025, clinching 22 medals🏅, India’s🇮🇳 best ever haul.#WPAC2025 #ParaSports #GameOn@PCI_IN_Official @IndiaSports… pic.twitter.com/HCOfIWgnwj

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 6, 2025

गोल्ड से चूके नवदीप सिंह…

पुरुषों की 200 मीटर T44 स्पर्धा में एथलीट संदीप ने 23.60 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, भाला फेंक खिलाड़ी नवदीप सिंह 45.46 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर तक ही सीमित रहे।

ईरान के सादेघ बीट सयाह ने 48.86 मीटर का शानदार थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नवदीप ने अपने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन सयाह के आखिरी थ्रो ने उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन…

इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 22 पदक जीते —

6 स्वर्ण पदक (Gold)
9 रजत पदक (Silver)
7 कांस्य पदक (Bronze)

यह प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलीट्स की मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।

टॉप-3 देशों की स्थिति…

1. पॉइंट टेबल में ब्राजील शीर्ष पर रहा, जिसने 44 पदक (15 गोल्ड, 20 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज) जीते।

2. चीन 52 पदकों (13 गोल्ड, 22 सिल्वर, 17 ब्रॉन्ज) के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

3. वहीं, ईरान ने 16 पदक (9 गोल्ड, 2 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि…

22 पदकों के साथ भारत कुल मिलाकर 10वें स्थान पर रहा। यह प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलीट्स के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है। उन्होंने न केवल देश का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि अगर इच्छाशक्ति प्रबल हो तो कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

इस ऐतिहासिक सफलता के बाद खेल मंत्रालय और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मैथिली ठाकुर के राजनीति में आने की चर्चा तेज: बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
Next: CG NEWS : बंगाल में दीदी है दादा आएंगे तब जाएंगे,पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कोलकाता में कथा की रद्द

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.