Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • World Food Safety Day 2024 :सीएम मोहन यादव ने किया अन्न के महत्व को समझने का आह्वान, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें…
  • देश-विदेश

World Food Safety Day 2024 :सीएम मोहन यादव ने किया अन्न के महत्व को समझने का आह्वान, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें…

Ranu June 7, 2024

World Food Safety Day 2024: हम सभी अन्न पर निर्भर है और ज़रूरी है कि इसे सुरक्षित रखने और व्यर्थ न करने की बात को समझा जाए। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर इसी बात को लेकर जागरूकता लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। यह दिन इस बात को सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देता है कि मनुष्य द्वारा खाया जाने वाला भोजन सुरक्षित रहे।

Read More: कौन है कंगना रनौत को ‘थप्पड़’ मारने वाली CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर

World Food Safety Day 2024: आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने आह्वान किया है कि हम सब मिलकर प्रयास करें कि अन्न का एक दाना भी व्यर्थ न जाए और सभी को उत्तम अन्न मिले। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (WFSD) हर साल 7 जून को मनाया जाता है। इस अवसर पर उठाए गए कदम हमें एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाते हैं।

World Food Safety Day 2024:महत्व, इस साल की थीम

World Food Safety Day 2024: संयुक्त राष्ट्र ने सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा के महत्व और खाद्य जनित खतरों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालने के लिए इस दिन की स्थापना की। डब्ल्यूएफएसडी को विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा संयुक्त रूप से सदस्य राज्यों और अन्य संबंधित संगठनों के सहयोग से मनाया जाता है। यह दिन इस बात को सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देता है कि मनुष्य द्वारा खाया जाने वाला भोजन सुरक्षित रहे। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 का विषय ‘खाद्य सुरक्षा: अप्रत्याशित के लिए तैयारी’ है। WHO के अनुसार इस वर्ष की थीम ‘खाद्य सुरक्षा : अनपेक्षित घटनाओं के लिए तैयार रहें’ (‘Food Safety: Prepare for the Unexpected) है। ये इस बात को रेखांकित करती हैं कि हमें खाद्य सुरक्षा से जुड़ी हर स्थिति को लेकर तैयार रहना चाहिए, चाहे वे कितनी भी हल्की या गंभीर क्यों न हों।

World Food Safety Day 2024:Food Safety Day  मनाने का उद्देश्य

World Food Safety Day 2024: ये दिन बेहद महत्वूर्ण है और इसे मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। इनमें खाद्य जनित बीमारियों से बचाव, सुरक्षित खाद्य उत्पादन और आपूर्ति, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, नियमों और मानकों का पालन, वैश्विक सहयोग जिसमें विभिन्न देशों और संगठनों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना ताकि खाद्य सुरक्षा के मुद्दों का समाधान मिल सके, शिक्षा और जागरूकता प्रमुख हैं। इस दिन लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। खाद्य सुरक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि सुरक्षित और पौष्टिक भोजन का अधिकार हर व्यक्ति का है। इस दिन का महत्व खाद्य जनित बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य सुधार, और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अनमोल है। इस दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर व्यक्ति को सुरक्षित और स्वस्थ भोजन मिल सके और खाद्य जनित बीमारियों से बचाया जा सके।

World Food Safety Day 2024:सीएम ने X पर लिखा

सीएम मोहन यादव ने इस दिन का महत्व बताते हुए एक्स पर लिखा है कि ‘अन्नो वै ब्रह्म! जीवन का आधार है अन्न। अन्न का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर हम सब संकल्प लें कि सबको उत्तम अन्न मिले, कोई भूखा न रहे और अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न हो। आइये, हम सभी मिलकर इस पवित्र ध्येय की प्राप्ति के लिए प्रयास करें।’

Watch This: Bhopal’s dream girl

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: GWALIOR: बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बाल अपचारी
Next: Pune Porsche crash: आरोपी किशोर के पिता और दादा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज  

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.