Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Women’s World Cup 2025: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका! साउथ अफ्रीका को मिला 299 रन का टारगेट
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Women’s World Cup 2025: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका! साउथ अफ्रीका को मिला 299 रन का टारगेट

Narendra Singh November 2, 2025

Women’s World Cup 2025: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 298 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रनों का टारगेट दिया।

शेफाली का धमाका, दीप्ति का कमाल

भारतीय पारी की शुरुआत शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने की और पहले ही ओवर से रन बरसाने शुरू कर दिए।

  • शेफाली ने शानदार 87 रन ठोके
  • मंधाना ने 45 रन जोड़े
  • दीप्ति शर्मा ने नाबाद 58 रन की बेहतरीन पारी खेली
  • ऋचा घोष ने 34 रन का अहम योगदान दिया

भारतीय टीम ने बीच ओवरों में विकेट जरूर गंवाए, लेकिन अंत में तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 299 तक पहुंचाया।

ये रही पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. पारी का आगाज शेफाली वर्मा और  मंधाना ने किया. दोनों की जोड़ी साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर भारी दिखी. 7वें ओवर में ही भारत ने 50 के आंकड़े को पार कर लिया. 17.2 ओवरों में 100 रन पूरे हुए. मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुई. भारत को पहला झटका लगा. इसके बाद जेमिमा और 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा. लेकिन 40वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब कप्तान हरमनप्रीत 20 रन बनाकर आउट हो गईं. 44वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब अमनजोत कौर का विकेट गिरा. कौर ने 12 रन बनाए. लेकिन इसके बाद दीप्ती शर्मा और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की. दीप्ति ने फिफ्टी भी लगाई. लेकिन 49वें ओवर में ऋचा घोष का विकेट गिरा. घोष ने 34 रन बनाए. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामेन 299 रनों का लक्ष्य रखा. दीप्ति ने 58 रन बनाए.

भारत की टीम

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन):

शेफाली वर्मा,

स्मृति मंधाना,

जेमिमा रोड्रिग्स,

हरमनकौर (कप्तान),

दीप्ति शर्मा,

ऋचा घोष (विकेटकीपर),

अमनजोत कौर,

राधा यादव,

क्रांति गौड़,

श्री चरणी,

रेणुका सिंह ठाकुर

साउथ अफ्रीका की टीम

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवनः

लॉरा वोलवार्ट (कप्तान),

ताजमिन ब्रिट्स,

एनेके बॉश,

सुने लुस,

मारिजाने कैप,

सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर),

एनेरी डर्कसन,

क्लो ट्रायोन,

नादिन डीक्लर्क,

अयाबोंगा खाका,

नॉनकुलुलेको म्लाबा

भारत के पास इत‍िहास रचने का मौका

IND VS SA महिला ODI में हेड टू हेड

1997 से 2025 के बीच दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं . भारत ने 20, साउथ अफ्रीका ने 13 जीते, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा.

कब कौन बना महिला वनडे वर्ल्ड कप का विनर

  • 1973: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अंकों के आधार पर हराकर पहला महिला वर्ल्ड कप जीता.
  • 1978:ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अंकों के आधार पर हराकर खिताब जीता.
  • 1982: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया (क्राइस्टचर्च).
  • 1988: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया (मेलबर्न).
  • 1993: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 67 रन से हराकर ट्रॉफी जीती (लॉर्ड्स).
  • 1997: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता (कोलकाता).
  • 2000: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता (लिंकन, न्यूजीलैंड).
  • 2005: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया (सुपरस्पोर्ट पार्क, साउथ अफ्रीका).
  • 2009: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया (नॉर्थ सिडनी).
  • 2013:ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 114 रन से हराया (ब्रेबॉर्न, मुंबई).
  • 2017: इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया (लॉर्ड्स).
  • 2022: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराया (क्राइस्टचर्च).

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में खड़े ट्रेलर में घुसा टेंपो ट्रेवलर: 18 की मौत, चीखों से गूंज उठा हाईवे
Next: भारत ने रचा इतिहास: 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीता, साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.