Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Women’s ODI WC 2025 Result: सालों का इंतजार खत्म, भारतीय महिलाओं ने वर्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Women’s ODI WC 2025 Result: सालों का इंतजार खत्म, भारतीय महिलाओं ने वर्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास!

Hema Gupta November 3, 2025

Women’s ODI WC 2025 Result: सालो के इंतजार के बाद विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन 87 शेफाली वर्मा ने बनाए साथ ही विकेट भी लिए और टीम की  जीत में उनकी अहम हिस्सेदारी रही।

यह मैच नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अफ्रिका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की कप्तान शतक बनाने के बाद भी टीम को जीत दिलाने में असफल रहीं ।

Read More: Women’s World Cup 2025: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका! साउथ अफ्रीका को मिला 299 रन का टारगेट

बता दें कि बारिश की वजह से मैच 2 घंटे देर से शुरु हुआ।

भारतीय टीम की शानदार शुरुआत…

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से स्मृति मंधाना ने 45 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन और जेमिमा रोड्रिग्ज 24 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली। राधा यादव 3 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। आखिर में ऋचा घोष ने 24 गेंद में 34 रन बनाकर टीम को एक अच्छा स्कोर देने में अहम भूमिका निभाई,उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाएं।

साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए। नोन्कुलुलेको मलाबा, नदिन डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन ने 1-1 विकेट लिया। एक बैटर रन आउट हुईं।

शेफाली की धमाकेदार बैटिंग …

टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली शेफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो गई। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्का शामिल है। शेफाली ने मंधाना के साथ 104 और जेमिमा के साथ 62 रन की पार्टनरशिप की। सेफाली ने रन बनाने के साथ विकेट भी दिलाएं। उन्होंने टीम की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Shafali Verma does it again! 💪

A sharp catch by Richa Ghosh behind the stumps 🫴#TeamIndia get their 4️⃣th wicket!

Updates ▶ https://t.co/TIbbeE4ViO#WomenInBlue | #INDvSA | #Final | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/0Q2ZmUHmuB

— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025

Two wickets from two overs 😯

Shafali Verma on a rampage with the ball in the #CWC25 Final 🔥#INDvSA | Watch now 🎦⬇️https://t.co/tWA9r6ODYb

— ICC (@ICC) November 2, 2025

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी…

टीम से ताजमिन ब्रिट्ज 23 रन , सुने लुस 25 रन, अनेके बॉस 0 रन,  मारिजान कैप 4 रन, सिनालो जाफ्ता 16 रन और अनेरी डेरेकसन 35 रन बनाकर आउट हो गईं। क्लो ट्रायॉन रन बनाकर आउट हो गई। पूरी टीम 45.3 ओवर में  246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

A gripping first half of action in the #CWC25 finale 👊

Watch #INDvSA LIVE, broadcast details here ➡️ https://t.co/7wsR28P7Sa pic.twitter.com/dEApg20iqf

— ICC (@ICC) November 2, 2025

भारतीय टीम से दीप्ति ने 4 विकेट लिए वहीं शेफाली ने 2 विकेट और चरणी ने 1 विकेट चटकाएं।

लौरा वोल्वार्ट की शानदार पारी…

टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 96 गेदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। हालांकि 101 रन बनाकर आउट हो गई और टीम को जीत दिलाने में असफल रहीं।

Laura Wolvaardt anchors the chase with a captain’s knock in the #CWC25 Final 🫡💯

Watch the #INDvSA Final LIVE in your region, broadcast details here 👉 https://t.co/ULC9AuHQ4P pic.twitter.com/mqRISbBm33

— ICC (@ICC) November 2, 2025

मैच के पहले सचिन ने की थी टीम से मुलाकात..

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने महिला टीम से मुलाकात की और उन्हें जीत के लिए बेस्ट विशेस भी दी।

The finale fever has hit another level 😮

Sachin Tendulkar is in the house for the big #CWC25 Final in Navi Mumbai 🤩 pic.twitter.com/FcO5di8SFH

— ICC (@ICC) November 2, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

साउथ अफ्रीका

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका और नॉन्कुलुलेको मलाबा।

कब कौन बना महिला वनडे वर्ल्ड कप का विनर

1973: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अंकों के आधार पर हराकर पहला महिला वर्ल्ड कप जीता.
1978:ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अंकों के आधार पर हराकर खिताब जीता.
1982: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया (क्राइस्टचर्च).
1988: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया (मेलबर्न).
1993: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 67 रन से हराकर ट्रॉफी जीती (लॉर्ड्स).
1997: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता (कोलकाता).
2000: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता (लिंकन, न्यूजीलैंड).
2005: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया (सुपरस्पोर्ट पार्क, साउथ अफ्रीका).
2009: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया (नॉर्थ सिडनी).
2013:ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 114 रन से हराया (ब्रेबॉर्न, मुंबई).
2017: इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया (लॉर्ड्स).
2022: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराया (क्राइस्टचर्च).

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत ने रचा इतिहास: 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीता, साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया
Next: BHOPAL: ATS अफसर बनकर एडवोकेट किया ‘डिजिटल अरेस्ट, पहलगाम हमले में आरोपी बनने की दी धमकी

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.