Winter session of Parliament begins: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा भी शुरू हो गया.. जहा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी..
भारत के प्रयास में और ऊर्जा भरने का अवसर
Winter session of Parliament begins: सत्र के पहले पीएम ने मीडिया से बात की.. इस दौरान उन्होंने कहा की ‘भारत ने यह सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर। इसलिए यह सत्र विकसित भारत के प्रयास में और ऊर्जा भरने का अवसर है…
सदस्यों को अनुभव का लाभ मिलना चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र पराजय की हताशा या विजय के अहंकार का मैदान नहीं बनना चाहिए… इसमें नई पीढ़ी के सदस्यों को अनुभव का लाभ मिलना चाहिए।
बता दें की सत्र के पहले दिन से ही हंगामा शुरु हो गया हैं..और विपक्षी दल SIR, आंतरिक सुरक्षा और लेबर कोड पर चर्चा की मांग कर रहे हैं..
कब से कब तक रहेगा सत्र
शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा.. 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी..
लोकसभा में जोरदार हंगामा
पहले दिन ही लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी.. जहा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि सदन चर्चा और संवाद के लिए है… सदन चलने दें…
सभापति सीपी राधाकृष्णन बहुत बधाई देता हूं
Winter session of Parliament begins: इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, सदन के माध्यम से देश को प्रगित पर ले जाने के लिए जरूरी मुद्दों पर चर्चा और आपका अमूल्य मार्गदर्शन हम सबके लिए है। आपको मैं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन बहुत बधाई देता हूं।
समाजसेवा उनकी निरंतरता रही
हमारे सभापति जी एक सामान्य परिवार से आते हैं। किसान परिवार से हैं.. पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। समाजसेवा उनकी निरंतरता रही है।
