Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Windows 10 Support Ending: अगर आप भी कर रहें हैं ‘Windows 10’ का इस्तेमाल, तो ये खबर आपके लिए!
  • Infotainment
  • देश-विदेश

Windows 10 Support Ending: अगर आप भी कर रहें हैं ‘Windows 10’ का इस्तेमाल, तो ये खबर आपके लिए!

Hema Gupta October 9, 2025

Windows 10 Support Ending: माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 को कोई सिक्योरिटी अपडेट, टेक्निकल फिक्स या नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। हालांकि डिवाइस चलते रहेंगे, लेकिन बिना अपडेट्स के हैकिंग और मालवेयर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा।

Read More: WhatsApp Launches New Feature: Whatsapp ने लॉन्च किया नया फीचर, बिना नंबर लिए कर सकेंगे चैट!

Windows 10 यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

माइक्रोसॉफ्ट के EVP और कंज्यूमर CMO यूसुफ मेहदी के मुताबिक, सपोर्ट खत्म होने के बाद भी Windows 10 डिवाइस काम करेंगे, लेकिन सिस्टम अब सिक्योरिटी थ्रेट्स और वायरस के प्रति ज्यादा वल्नरेबल (कमजोर) होंगे। इंटरनेट ब्राउजिंग या ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करते वक्त मैलवेयर और डेटा लीक का खतरा बढ़ सकता है।

Microsoft Defender देगा सीमित सुरक्षा!

कंपनी ने बताया कि Microsoft Defender Antivirus को अक्टूबर 2028 तक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अपडेट्स मिलते रहेंगे। यानी यूजर्स को बेसिक लेवल की सुरक्षा मिलेगी, लेकिन यह फुल ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स जितनी मजबूत नहीं होगी।

एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) प्रोग्राम…

जो यूजर्स अभी Windows 11 पर अपग्रेड नहीं कर सकते, उनके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम शुरू किया है।
यह 15 अक्टूबर 2025 से एक्टिव होगा।

यूजर्स इसे तीन तरीकों से ले सकेंगे:-

1. Windows Backup या Microsoft Rewards पॉइंट्स के जरिए (फ्री)

2. या फिर $30 प्रति डिवाइस वार्षिक सब्सक्रिप्शन के जरिए।

3. बिजनेस यूजर्स के लिए इसकी कीमत $61 प्रति डिवाइस प्रति वर्ष होगी, जिसे 3 साल तक रिन्यू किया जा सकेगा।

4. क्लाउड यूजर्स (जैसे Windows 11 Cloud PCs या Windows 365) को ESU फ्री में ऑटोमैटिक मिल जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट क्यों कर रहा है Windows 10 को खत्म?

Windows 10 को फेज-आउट करने का मकसद Windows 11 और Copilot+ PCs को बढ़ावा देना है। कंपनी का दावा है कि
Windows 11 में —

1. 62% कम सिक्योरिटी इंसिडेंट्स,

2. तीन गुना कम फर्मवेयर अटैक्स, और 2.3x फास्ट परफॉर्मेंस मिलती है।

AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Copilot Vision, Paint Cocreator, Recall और Photos Restyle सिर्फ Copilot+ PCs पर एक्सक्लूसिव होंगे।

अब यूजर्स को क्या करना चाहिए….

14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 का सपोर्ट खत्म हो जाएगा, इसलिए यूजर्स के पास तीन विकल्प हैं:-

1. Windows 11 पर अपग्रेड करें, अगर आपका पीसी हार्डवेयर सपोर्ट करता है।

2. नया Copilot+ PC खरीदें, ताकि AI फीचर्स का लाभ मिले।

3. ESU सब्सक्रिप्शन लें, जिससे Windows 10 डिवाइस को कुछ साल और सुरक्षा मिल सके।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, कर्पूरी ठाकुर की पोती और किन्नर मैदान में
Next: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर गतिरोध, NDA के खिलाफ कांग्रेस का आरोप पत्र, तेजस्वी ने किया 20 महीने में सरकारी नौकरी देने का ऐलान

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.