Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Wimbledon 2025: सिनर ने जोकोविच को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह, एल्कराज से होगी ब्लॉकबस्टर भिड़ंत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Wimbledon 2025: सिनर ने जोकोविच को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह, एल्कराज से होगी ब्लॉकबस्टर भिड़ंत!

Hema Gupta July 12, 2025

Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 के सेमीफाइनल में यानिक सिनर ने 7 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को चौंकाते हुए सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 से मात दी। यह मुकाबला सिर्फ 1 घंटा 55 मिनट चला।

Read More: ENG vs IND 3rd Test: भारत 242 रन पीछे, बुमराह और शुभमन के साथ इन खिलाड़ियों ने भी तोड़े रिकॉर्ड!

इस जीत के साथ ही जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना अधूरा रह गया। सेमीफाइनल में हार के साथ जोकोविच का सफर विंबलडन 2025 में थम गया।

विंबलडन फाइनल में पहली बार सिनर…

यानिक सिनर के करियर का यह पहला विंबलडन फाइनल होगा। खास बात यह है कि फाइनल में उनकी भिड़ंत एक महीने के भीतर दूसरी बार स्पेनिश स्टार कार्लोस एल्कराज से होने जा रही है।

पिछले महीने फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में एल्कराज ने सिनर को हराकर खिताब जीता था। अब सिनर को अपनी उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका मिलेगा।

सिनर ने मैच के बाद कहा –

“मुझे यकीन नहीं हो रहा है। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे मैं बचपन में हमेशा टीवी पर देखता था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यहां फाइनल में खेल पाऊंगा, इसलिए यह अद्भुत है. मुझे पता है कि मैं और मेरी टीम कितनी मेहनत कर रहे हैं। मेरे पिता और मेरा भाई आज पहुंचे हैं, इसलिए यह और भी खास है।”

जोकोविच की चोट बनी हार की वजह?

सर्बियाई लीजेंड जोकोविच सेमीफाइनल से पहले पूरी तरह फिट नहीं थे। क्वार्टर फाइनल में फ्लावियो कोबोली के खिलाफ खेलते समय उन्हें चोट लगी थी।

उन्होंने सेमीफाइनल से पहले अपनी प्रैक्टिस भी रद्द कर दी थी, और मैच में उनकी मूवमेंट और सर्विस में वो धार नहीं दिखाई दी जो आमतौर पर देखी जाती है।

सिनर vs जोकोविच: लगातार 5वीं जीत..

इस मुकाबले के साथ सिनर ने नोवाक जोकोविच के खिलाफ लगातार 5वीं जीत दर्ज की। इनमें से तीन जीत ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में मिली:

1. 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन

2. 2025 फ्रेंच ओपन

3. 2025 विंबलडन

सिनर ओपन एरा में ऐसे 11वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है

एल्कराज ने 4 सेट में फ्रिट्ज को हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई

दूसरे सेमीफाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस एल्कराज ने अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर लगातार तीसरी बार विंबलडन फाइनल में जगह बनाई।

एल्कराज ने पहला सेट आसानी से 6-4 से जीता, लेकिन फ्रिट्ज ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम किया। इसके बाद अल्कराज ने तीसरा और चौथा सेट जीतकर मुकाबला खत्म किया।

अब होगी ब्लॉकबस्टर टक्कर: एल्कराज vs सिनर

एक महीने में दूसरी बार इन दोनों युवा सितारों के बीच ग्रैंड स्लैम फाइनल देखने को मिलेगा। फ्रेंच ओपन 2025 का रोमांचक फाइनल अभी भी फैंस के दिमाग में ताजा है, जहां एल्कराज ने बाज़ी मारी थी।

अब विंबलडन 2025 में सिनर अपनी पहली विंबलडन ट्रॉफी और एल्कराज के खिलाफ बदला दोनों के लिए खेलेंगे।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ENG vs IND 3rd Test: भारत 242 रन पीछे, बुमराह और शुभमन के साथ इन खिलाड़ियों ने भी तोड़े रिकॉर्ड!
Next: MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.