Teddy Day 2026: फरवरी को मोहब्बत का महिना कहा जाता है। प्रेमी जोड़े इस फरवरी महिने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्यार और दोस्ती के उत्सव के रुप में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन वैंलेटाइन डे के पहले 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरु हो जाता है, जिसमें हर दिन खास होता है। आज वैंलेटाइन वीक का चौथा दिन है। चौथे दिन प्यार में पड़े लोग टैडी बियर के रुप में मनाते हैं।
टैडी डे आज, जो बहुत खास
हर साल 10 फरवरी को टैडी डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन दोस्त, गर्लफ्रैंड , क्रश, बॉयफ्रैंड एक – दूसरे को गिफ्ट में टैडी देकर इस दिन को सेलिब्रेट करते है। टैडी महज एक गिफ्ट नहीं होता बल्कि अपने इमोशन को व्यक्त करने का एक तरीका है। टैडी बियर लड़कों से ज्यादा लड़कियों को पसंद आता है। उसे देखते ही लड़कियों के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।

टैडी डे का क्या है इतिहास?
इस दिन को सेलिब्रेट करने की पीछे बेहद दिलचस्प कहान है। कहा जाता है कि – टेडी डे का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रुजवेल्ट के नाम से जुड़ा हुआ है। कई लोग बताते हैं कि- एक बार थियोडोर टेडी शिकार यात्रा पर गए थे, लेकिन उन्होंने एक भालू को मारने से इनकार कर दिया था। यही घटना आगे चलकर टेडी बियर का प्रतीक बन गई। समय के साथ टेडी को लोग प्यार, सुरक्षा और भरोसे की पहचान मानने लग गए। इसी वजह से वैलेंटाइन वीक में इसे एक खास दिन के रूप में मनाया जाने लगा।

सिंगल लोग भी मना सकते है टैडी डे
टैडी बियर एक ऐसा तोहफा है जरुरी नहीं इसे सिर्फ दूसरो के लिए लिया जाए। अगर आप सिंगल है तो आप अपने लिए भी ये खरीद सकते है। कहा जाता है कि, टैडी देखने में बहुत प्यारा लगता है, इसलिए उसे देखकर लोगों का टेंशन खत्म हो जाता है और चेहरे पर स्माइल आ जाती है।

कुछ शोध में बताया गया है कि, टेडी बियर को गले लगाने से ऑक्सीटोसिन (खुशी का हार्मोन) बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है और मन खुश रहता है।
