Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • WI vs Pak T20 2025: पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में की वापसी, टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

WI vs Pak T20 2025: पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में की वापसी, टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी..

Hema Gupta August 3, 2025

WI vs Pak T20 2025: टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी।

Read More: IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज…

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 133 रन बनाए, टारगेट का पीछे करने उतरी वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत…

बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
ओपनर्स सईम अयूब (9 रन), साहिबजादा फरहान (16 रन) और विकेटकीपर मोहम्मद हारिस (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए। टीम ने पावरप्ले में सिर्फ 24 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद मिडल ऑर्डर में सलमान आगा ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए और हसन नवाज ने 23 गेंदों पर 40 रन ठोके, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज की पारी – लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष…

134 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर एलिक अथानाजे (2 रन) और ज्वेल एंड्रयू (12 रन) जल्दी आउट हो गए। टीम का पावरप्ले स्कोर रहा 34/2।

इसके बाद गुकेश मोटी (28 रन), कप्तान शाई होप (21 रन), रोस्टन चेज (16 रन) और जेसन होल्डर (16 रन) ने छोटे लेकिन उपयोगी योगदान दिए। रोमारियो शेफर्ड ने अंत में 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत दिला दी।

पाकिस्तान की गेंदबाजी – नवाज और सईम की चमक

पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं सईम अयूब ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। हालांकि इन दोनों के अलावा अन्य गेंदबाज खास असर नहीं छोड़ सके, जिसके चलते पाकिस्तान को यह मुकाबला करीबी अंतर से हारना पड़ा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Balodabazar: दिनदाहड़े मर्डर से धर्राया बालोदाबाजार, बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या
Next: गुजरात: 78 लाख रुपये के पुराने रद्द नोट जब्त, 5 गिरफ्तार!

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.