Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • WEREWOLF SYNDROME :अजब बीमारी ने बनवाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

WEREWOLF SYNDROME :अजब बीमारी ने बनवाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Narendra Singh February 16, 2025
WEREWOLF.
WEREWOLF.

Werewolf syndrome strange disease: वेयरवोल्फ सिंड्रोम नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित रतलाम के ललित पाटीदार का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल. उन्हे ये अवार्ड इटली में दिया गया.

ललित पाटीदार का नाम गिनीज बुक में दर्ज

रतलाम के ललित पाटीदार ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार करवा दिया. इटली के मिलान शहर में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में ललित को यह अवार्ड मिला है. मेडिकल एक्सपर्ट की जानकारी के अनुसार, पूरी दुनिया में केवल 50 ही लोगों को यह दुर्लभ बीमारी है. ललित को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसलिए शामिल किया गया कि उनके चेहरे पर 201.72/से.मी. स्क्वॉयर बाल है, जो अब वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

ललित के चेहरे और शरीर पर घने बाल

WEREWOLF
WEREWOLF

रतलाम के नांदलेटा गांव निवासी 19 वर्षीय ललित पाटीदार को जन्म के साथ ही चेहरे सहित शरीर पर घने बाल उगने की अजीब बीमारी है. इसका नाम वेयरवोल्फ सिंड्रोम है. जिसके चलते ललित को बचपन से ही बहुत कुछ सहना पड़ा. बचपन में स्कूल के बच्चे उन्हें बंदर और भालू कहकर चिढ़ाते थे. वहीं, कई ग्रामीण ललित को हनुमानजी का अवतार बताते थे.

Read More:- Benefits Of Curd Digestion To Enhance Beauty: एक प्राकृतिक सुपरफूड जो पाचन से लेकर सुंदरता बढ़ाने तक फायदेमंद,जानिए कब न करें इसका सेवन..

ललित की कहानी

रतलाम के नांदलेटा गांव के ललित की कहानी किसी फिल्म की तरह है. जहां वह जन्म से ही एक दुर्लभ बीमारी के साथ पैदा हुए. जन्म के समय पर ही ललित के चेहरे और शरीर पर घने बाल उगे हुए थे, जिन्हें डॉक्टरों ने शेविंग करके हटा दिया था, लेकिन धीरे-धीरे उसके शरीर पर घने बाल उगने लगे. ललित जब 7 साल के थे, तब उसके माता-पिता ने डॉक्टरों को दिखाया. डॉक्टरों ने कहा कि उसे हाइपरट्रिकोसिस है और दुनिया में केवल 50 लोग ही इस बीमारी से पीड़ित हैं. वर्तमान में इस बीमारी का कोई इलाज संभव नहीं है.

Werewolf syndrome strange disease:- स्कूल में बच्चे चिढ़ाते थे, डर कर पत्थर मारते थे

ललित गांव में ही माता-पिता के साथ रहकर सामान्य जीवन बिता रहे थे. हालांकि स्कूल में कुछ बच्चे उसे चिढ़ाते थे और पत्थर भी मारते थे. मीडिया में चली कुछ खबरों की वजह से ललित आसपास के क्षेत्र में पॉपुलर हो गए. इसके बाद उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी बना लिया और वह एक सफल यूट्यूबर बनना चाहते हैं. ललित को कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी बुलाए जाने लगा. इसके बाद अब उनके नाम चेहरे पर सबसे अधिक घने बाल होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. जिस बीमारी की वजह से उनका मजाक उड़ता था आज उसी ने अवार्ड दिलाया है.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Mahakumbh 2024 : लालू यादव का विवादित बयान बेकार है कुंभ
Next: Akshay Kumar Meet Big B At ISPL Finale: अक्षय कुमार बेटी नितारा के साथ पहुंचे, अमिताभ बच्चन ने अक्षय को लगाया गले..

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.