Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Weight Loss Breakfast Foods: ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये चीजे मिलेगा जिरो फिगर…
  • Lifestyle

Weight Loss Breakfast Foods: ब्रेकफास्ट में शामिल करे ये चीजे मिलेगा जिरो फिगर…

Hema Gupta April 21, 2025

Weight Loss Breakfast Foods: आजकल हर कोई स्वस्थ रहने के साथ- साथ फिट दिखना चाहते है, और वजन घटाने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। और जल्द से जल्द पतला होना चाहते है। लेकिन कई बार जंक फूड, अनहेल्दी फूड और ज्यादा ऑइली फूड आपका वजन बढ़ा सकता है। ब्रेकफास्ट को दिन का सबसे अहम भोजन माना जाता है। यह एनर्जी देता है। ऐसे में हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना बेहद जरुरी है। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हो तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जिसको खाने से आप हेल्दी रहेंगे और वजन घटाने में भी आपकी मदद होगी।

Read More: Soak Mango: क्यों आपको खाने से पहले आम को पानी में भिगोना चाहिए

जानिए कुछ हेल्दी फूड के बारे में…

1. ओट्स (Oats)

यह एक सुपरफूड है जो वजन घटाने के लिए आदर्श माना जाता है। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। और वजन घटाने में मददगार शाबित होता है। ओट्स को दूध या पानी में उबालकर उसमें क्रश फ्रूट्स जैसे सेब, केला, बेरीज आदि और नट्स जैसे- काजू, बादाम, अखरोट मिलाकर खा सकते हैं। इसमें कम कैलोरी, कम कोलेस्ट्रॉल और हाई फाइबर होता है।

2. उबले अंडे (Boiled Eggs)

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो उबले अंडे आपके लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। 2 उबले अंडे के साथ एक टोस्टेड ब्राउन ब्रेड या ओट्स क्रैकर्स के साथ खाते है। आप उसमें थोड़ा सा काली मिर्च और चाट मसाला डालकर खा सकते है, हाई प्रोटीन और कम कैलोरी का होता है, इसे खाने भूख कम लगती है।

3. स्प्राउट्स सलाद (Sprouts Salad)

स्प्राउट्स जैसे मूंग, चना और राजमा का सेवन सुबह के समय करने से न सिर्फ वजन घटता है, बल्कि यह शरीर को जरूरी प्रोटीन और फाइबर भी देता है। स्प्राउट्स को हल्का उबाल लें और उसमें प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और मसाले मिलाएं। यह हाई फाइबर, प्रोटीन, लो फैट और लो कैलोरी से युक्त होता है। इसे खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

4. स्मूदी बाउल (Smoothie Bowl)

फ्रूट्स, योगर्ट और नट्स से बनी स्मूदी बाउल ना सिर्फ देखने में सुंदर होती है, बल्कि यह हेल्दी भी होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और पेट भरा रखती है। इसे बनाने के लिए केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, दही और थोड़े बीज (chia/flax seeds) मिलाकर ब्लेंड करें। ऊपर से कटे फल, नारियल और नट्स से गार्निश करें। गर्मियों में काफी टेस्टी लगता है। और ठंडक भी देता है।

5. मिक्स वेज उपमा (Mixed Veg Upma)

उपमा एक साउथ इंडियन डिश है जो रवा (सूजी) से बनती है। इसमें कई तरह की सब्जियां मिलाकर इसे एक लो-कैलोरी और फाइबर रिच ब्रेकफास्ट बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए रवा को भूनकर उसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां मिलाएं। हल्का सा तेल और सरसों के बीज तड़का लगाकर तैयार करें। यह टेस्टी और हेल्दी नाश्ता भी होता है।

6. दही और फल (Curd with Fruits)

फल और दही को मिलाकर खाना काफी टेस्टफुल और हेल्दी होता है। और दही पाचन को सुधारता है और फ्रूट्स से मिलने वाले फाइबर से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह कॉम्बिनेशन लाइट होता है, लेकिन भरपूर एनर्जी देता है। एक कटोरी फ्रेश दही में कटे हुए फल (सेब, केला, अनार) मिलाएं। ऊपर से थोड़े फ्लैक्स सीड्स या चिया सीड्स डाल सकते हैं।

7. बेसन चीला (Besan Chilla)

प्रोटीन और फाइबर का बेसन यानी चने का आटा अच्छा स्रोत है। बेसन में सिमला, प्याज, टमाटर जैसी मनपसंद सब्जियां मिलाकर बनाए गए चीले स्वादिष्ट भी होते हैं और वजन घटाने में भी मददगार होते हैं। इसमें नमक, हल्दी, अजवाइन डालें और पैन में तवे पर हल्का तेल लगाकर सेके। और फिर हरी चटनी या टैमैटो कैचअप में खाए। ब्रेकफास्ट का अच्छा आप्शन है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Masala Chai Benefits and Side Effects: जानिए मसाला चाय पीना फायदेमंद या नुकसानदायक…
Next: JAMNAGAR NEWS: रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा सिक्का में व्यापक निदान एवं उपचार शिविर आयोजित, 1,447 मरीज हुए लाभान्वित

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.