सरकटे का आतंक के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। साल 2024 की सबसे बड़ी हिंदी ब्लॉकबस्टर बन चुकी स्त्री 2 ने अपने अनोखे ह्यूमर और हॉरर के मिश्रण से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे हैं। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म आज, यानी 10 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर मुफ्त में स्ट्रीम की जा सकती है।
स्त्री 2 की कहानी चंदेरी के खूबसूरत शहर में स्त्री के गायब होने के कई साल बाद की है। अब शहर के लोग एक नए खतरनाक सिर-कटे भूत ‘सरकटा’ से जूझ रहे हैं, जो अपने बदले की तलाश में औरतों को उठा रहा है। इस खौफनाक राक्षस से निपटने और चंदेरी में शांति लाने के लिए विक्की, बिट्टू, रुद्र और जना एक साथ मिलते हैं। वे एक रहस्यमयी महिला (श्रद्धा कपूर) की मदद से सरकटा से लड़ते हैं। इस लड़ाई में वे चंदेरी के काले अतीत का सामना करते हैं और अपने शहर को बचाने की कोशिश करते हैं।
अब स्त्री 2 ओटीटी पर उपलब्ध है, तो सरकटे का यह आतंक और हास्य से भरी फिल्म आप मुफ्त में देख सकते हैं!
