Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने मचाया धमाल…
  • एंटरटेनमेंट

War 2 Teaser Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर ने मचाया धमाल…

Hema Gupta May 21, 2025

War 2 Teaser Release: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ का मच अवेटेड टीजर आज जारी हो गया है। इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। बीते दिन उनके जन्मदिन के मौके पर ‘वॉर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करके जूनियर एनटीआर के फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है।

Read More: Cannes Film Festival 2025: कांस में छाईं नैंसी त्यागी, लेकिन ड्रेस को लेकर उठा विवाद…

टीजर में दिखा जबरदस्त एक्शन और हाई-वोल्टेज फेसऑफ…

1 मिनट 34 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत जूनियर एनटीआर के दमदार वॉयस ओवर से होती है, जिसमें वे ऋतिक रोशन के किरदार ‘कबीर’ को वॉर के लिए चैलेंज करते नजर आते हैं। टीजर में दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन, फॉर्मूला वन रेसिंग, ट्रेन फाइटिंग, और हवाई जहाज के सीन देखने को मिले हैं। लोकेशन के तौर पर इस्तांबुल और एक बर्फीले इलाके की झलक भी देखने को मिलती है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच होगा खतरनाक मुकाबला..

इस बार ‘वॉर 2’ में एक्शन का स्तर पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा है। ऋतिक रोशन जहां अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट ‘कबीर’ के रूप में और भी ज्यादा हैंडसम और स्टाइलिश दिखे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। दोनों का आमना-सामना टीजर की हाईलाइट है।

Double the fire. Double the fury. The war just got bigger🔥
#War2Teaser is OUT NOW — pick your side.
Brace yourself for the storm.#War2 hits theatres on 14th August in Hindi, Telugu & Tamil.
Welcome to the #YRFSpyUniverse💥@iHrithik @tarak9999 #JrNTRbirthday #War2Teaser… pic.twitter.com/TOZHRLFBST

— Cinema Express (@XpressCinema) May 20, 2025

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

डैशिंग लुक और दमदार फिजिक के साथ बॉलीवुड में एंट्री…

जूनियर एनटीआर के लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और टीजर में उन्होंने अपने नए लुक से सबको चौंका दिया। फिट बॉडी, नई हेयरस्टाइल और खतरनाक स्क्रीन प्रेजेंस के साथ उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री के लिए बिल्कुल सही फिल्म चुनी है।

#War2 Teaser Coming on 20th May 🔥🔥
Lesss F”cking Goooo bc 😭
We’re Officially in Hell.The Red Demon is Coming 😈pic.twitter.com/jILZy2uPpW

— 『Ꭺ 』 (@iluffy05) May 16, 2025

कियारा आडवाणी का ग्लैमर टच…

टीजर में कियारा आडवाणी की झलक भी देखने को मिली है। हालांकि स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन उनके दो शॉर्ट सीन एक में बिकनी लुक और दूसरे में ऋतिक के साथ रोमांटिक सीन ग्लैमर का तड़का लगाते हैं। अब देखना होगा कि फिल्म में उनकी भूमिका कितनी अहम होगी।

Kiara Advani from #War2 😉❤️🔥@advani_kiara #War2Teaser pic.twitter.com/gmAhtUggxR

— EPIC (@Koduri_526) May 20, 2025

स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ‘वॉर 2’..

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ऋतिक रोशन जहां अपने पुराने किरदार में लौट रहे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर इस यूनिवर्स में खलनायक के तौर पर एंट्री कर रहे हैं। इस बार ऋतिक के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया।

BIG BREAKING NEWS OF THE YEAR🔥🔥#War2 TEASER DROPS on 20th May on the ocassion of @tarak9999 ‘s BIRTHDAY 🥹💯

SIGNED – SEALED and DONE !🛐 @iHrithik @tarak9999 pic.twitter.com/wspEXx2ybd

— CineHub (@Its_CineHub) May 15, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: UP में बड़े IAS-PCS अफसरों के तबादले : हरदोई, बलिया, महाराजगंज और पीलीभीत के डीएम बदले
Next: Hamirpur Bride elopes with Jija: शादी की पहली रात पान लेने गया दूल्हा, नई नवेली दुल्हन जीजा के साथ फरार

Related Stories

Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.