Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • वोटर लिस्ट सिर्फ चुनाव आयोग की जागीर है: ECI और कोर्ट क्यों आमने सामने
  • देश-विदेश

वोटर लिस्ट सिर्फ चुनाव आयोग की जागीर है: ECI और कोर्ट क्यों आमने सामने

Shital Sharma September 14, 2025

Supreme court

 लोकतंत्र की नींव पर तकरार

एक लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी मतदाता सूची (voter list) होती है। यहीं से तय होता है कि कौन बोलेगा, कौन चुनेगा, और कौन चुना जाएगा। लेकिन जब इस सूची को लेकर ही देश की सबसे बड़ी संस्थाएं—चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट—आमने-सामने खड़ी हो जाएं, तो सवाल उठना लाज़मी है।

क्या वाकई वोटर लिस्ट में बदलाव का अधिकार सिर्फ चुनाव आयोग को है? या क्या अदालत को भी ये कहने का हक है कि ‘कब और कैसे’ वोटर सूची बनाई या बदली जाए?

 मामला क्या है?

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर हुई जिसमें मांग की गई कि चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले Special Intensive Revision (SIR) करे — ताकि फर्जी, मृत या गैर-नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाया जा सके। जवाब में, चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए हलफनामा दाखिल कर कहा:

SIR कराना हमारा विशेषाधिकार है। अदालत अगर इसमें निर्देश देती है, तो यह हमारे संवैधानिक अधिकारों में दखल होगा।

EC का तर्क साफ था संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत वोटर लिस्ट बनाना, सुधारना और अपडेट करना केवल हमारा काम है।

EC का पक्ष: हम जानते हैं क्या करना है

  • चुनाव आयोग ने कहा कि वह देश भर में पारदर्शी और सटीक वोटर लिस्ट बनाने के लिए नियमित रूप से काम करता है।
  • उन्होंने 24 जून 2025 को सभी राज्यों (बिहार को छोड़कर) के CEO को 1 जनवरी 2026 की पात्रता तिथि के अनुसार SIR शुरू करने का निर्देश दे दिया था।
  • आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट में बदलाव का कोई तय टाइम फ्रेम नहीं होता — यह ज़रूरत के हिसाब से किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट का कहना: आधार की जांच हो

सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितंबर को आदेश दिया कि SIR प्रक्रिया में आधार कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में अनिवार्य किया जाए, लेकिन ये भी स्पष्ट किया कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है।

अदालत ने EC से कहा कि वह आधार नंबर की प्रामाणिकता की जांच कर सकता है, लेकिन अधिकारों की सीमा का भी ध्यान रखा जाए।

बिहार में क्यों मचा हंगामा?

बिहार में 2003 के बाद पहली बार SIR हुआ। EC के अनुसार:

  • करीब 65 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए।
  • कुल मतदाता संख्या 7.9 करोड़ से घटकर 7.24 करोड़ रह गई।
  • हटाए गए नामों में मृतक, डुप्लीकेट वोटर और अवैध प्रवासियों के नाम बताए गए।

लेकिन विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए:

क्या ये प्रक्रिया लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने की चाल है?

तो असली मुद्दा क्या है?

ये सिर्फ अधिकारों की लड़ाई नहीं है। यह सवाल है कि क्या वोटर लिस्ट में फेरबदल की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है? अगर EC कहता है कि अदालत निर्देश न दे, तो यह तर्क ठीक है — लेकिन जब लाखों नाम बिना पब्लिक नोटिस या सुनवाई के हटा दिए जाएं, तब क्या आम नागरिकों का भरोसा नहीं टूटता?

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया


About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: नेपाल में सियासी तूफान: इस्तीफा देकर छिपे ओली,  महिला पीएम की नई शुरुआत
Next: सिर्फ 3 मिनट में टूटी हड्डी जुड़ जाएगीः ये खोज मेडिकल साइंस में क्रांति ला सकती है

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.