युवाओं को नए अवसर
स्टार्टअप्स के लिए ‘फंड आफ फंड्स’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब की स्थापना के प्रस्तावों से राज्य के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में केंद्रीय बजट पर सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा समेत BJP के कई पदाधिकारियों के साथ पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में लाइव बजट देखा और सुना।

सबका साथ-सबका विकास की भावना
Haryana Budget Benefits: CM नायब सैनी ने कहा कि यह बजट सबका साथ-सबका विकास की भावना को सार्थक करता है। इस जनकल्याणकारी बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने रफ्तार, क्षमता और सबका साथ को इस बजट के 3 मुख्य विजन बनाया है।
हमारे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेगा #ViksitBharatBudget pic.twitter.com/arYdYy3NHh
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 1, 2026
‘विकास की गति को तेज किया जाएगा’
मुख्यमंत्री ने रफ्तार का अर्थ बताते हुए कहा कि प्रोडक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक विकास की गति को तेज किया जाएगा। क्षमता का मतलब लोगों की काबिलियत को निखारने से है, ताकि वे देश की तरक्की में भागीदार बनें और सबका साथ, सबका विकास से आशय हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन और मौके उपलब्ध कराने से है।
Haryana Budget Benefits: हरियाणा को फायदा
CM की नजर में हरियाणा को मिलेगा फायदा
- खेलो इंडिया मिशन पर जोर
- 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे राखीगढ़ी को पहचान मिलेगी
- AI और क्वांटम मिशन में निवेश गुरुग्राम को ग्लोबल टेक-हब के रूप में मजबूती देगा – मैन्युफैक्चरिंग और MSME पर फोकस प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलेगा
- कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाकर और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर जोर देकर केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।
- लवणीय और जलभराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्रविधान हमारे प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा
- गुरुग्राम और पंचकूला जैसे शहरों में IT और AI सेक्टर को नई गति मिलेगी
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाजिस्टिक्स हब के विकास और बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय में वृद्धि से राज्य में निवेश के नए द्वार खुलेंगे।
