Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का हुआ भव्य विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का हुआ भव्य विमोचन

divya mistry June 12, 2025

Vishnu Deo Sai: रायपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात अधिवक्ता विवेक सारस्वत द्वारा लिखित ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का विमोचन किया। तीन दशकों से अप्रत्यक्ष कराधान के क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ता सारस्वत की यह छठी पुस्तक है, जो कर कानूनों में उनके गहन अनुभव और योगदान को रेखांकित करती है। इस अवसर पर कई प्रमुख अधिवक्ता और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे, जिनमें बीना सिंह गौतम, अभय तिवारी, प्रिंसी धावना, वंदना सारस्वत और प्रियांश शर्मा शामिल थे।

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai: कानून का बेहतर समझ प्रदान करेगी

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक जीएसटी कानून की अद्यतन जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है और कर पेशेवरों तथा व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इसकी द्विभाषी संरचना की सराहना करते हुए कहा कि यह देशभर के उपयोगकर्ताओं को कानून की बेहतर समझ प्रदान करेगी।

Vishnu Deo Sai: प्रासंगिक दस्तावेज बन जाता है

‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ एक व्यापक और अद्यतन संस्करण है, जिसमें सीजीएसटी, आईजीएसटी, यूटीजीएसटी और मुआवजा उपकर से जुड़े सभी अधिनियमों, नियमों, अधिसूचनाओं, परिपत्रों और अनुसूचियों का विस्तृत सार दिया गया है। इस पुस्तक में वित्त अधिनियम 2025 के तहत हुए नवीनतम संशोधनों को भी समाविष्ट किया गया है, जिससे यह मैनुअल एक आधुनिक और प्रासंगिक दस्तावेज बन जाता है।

Vishnu Deo Sai: कोड के जरिए पता चलेगा

यह मैनुअल व्यावसायिकों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें जीएसटी से संबंधित सभी आवश्यक फॉर्मों की डिजिटल प्रतियां क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अनुपालन और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सरल और सुलभ बनती हैं।

कानूनों में हासिल किया

Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत को कर कानूनों में विशेषज्ञता हासिल है। उन्हें 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा “बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। वे देश की पहली अप्रत्यक्ष कराधान से जुड़ी वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप CGVATLAW के निर्माता भी हैं। उनकी यह नवीनतम कृति कर शिक्षा, अनुपालन और नीतिगत समझ के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में देखी जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Celebrities on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने जताया दुख…
Next: Khargone : राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बोले इंदौर महापौर, शहर की छवि को न दें धक्का

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.