RCB Vs CSK IPL 2026: IPL 2026 के इस सीजन में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच बेंग्लुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, इसका टॉस मैच शुरु होने के ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे किया जाएगा।

बता दें कि, IPL मैच का क्रेज युवाओं में ज्यादा देखा जाता है, और जब CSK और RCB टीम का मुकाबला होता है तो CSK और RCBफैंस के बीच भी एक तरह की जंग देखने को मिलती है। तो आज के इस महासंग्राम में देखना होगा। कौन सी टीम मारती है बाजी?
हालांकि, आज भी महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर संशय बरकारार है।
CSK और RCB का इस सीजन में हाल
अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो CSK टीम का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुआ, जिसमें चेन्नई टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी, वहीं राजस्थान टीम ने 12.1 ओवर में टारगेट चेज कर जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरा मैच पंजाब के खिलाफ हुआ था, जिसमें चेन्नई टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
🏏 𝐓𝐇𝐑𝐄𝐀𝐃 (1/5):
RCB Home Matches at Chinnaswamy: IMPORTANT INFORMATION 🚨@BlrCityPolice pic.twitter.com/tWLTxjsPHe— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026
वहीं RCB टीम की बात करें तो उसका पहला मैच SRH टीम से हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब टीम को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ इस सीजन की शुरुआत की थी।
CSK vs RCB हेड टू हेड
IPL में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 36 मुकाबले खेले गए। इनमें से 22 मैचों में चेन्नई टीम ने जीत दर्ज की। वहीं 13 मैचों में RCB टीम को जीत मिली।

अगर चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 12 मैचों में भिड़ंत हुई। इसमें से बेंगलुरु टीन ने 6 मैचों में जीत हासिल की तो वहीं 5 में CSK टीम को जीत मिली, जबकि एक मैच बेनतिजन रहा।
सीजन के पहले मैच में कोहली का अर्धशतक
RCB टीम की ओर से 18 साल से खेल रहें किंग कोहली ने सीजन के पहले मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाई। साथ ही 69 रनो की नाबाद पारी खेली थी। उनकी पारी की मदद से टीम ने 201 रन के टारगेट को 15.4 ओवर में ही चेज कर दिया था।

वहीं गेंदबाजी में जैकब डफी ने कमाल दिखाते हुए पहले मैच में 3 विकेट चटकाएं थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल।
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन।
Read More- ध्रुव और यशस्वी की फिफ्टी की मदद से RR ने दी GT को शिकस्त, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट!
