Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट….
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट….

Hema Gupta July 1, 2025

Wrestler Vinesh Becomes Mother: भारतीय महिला पहलवान और हरियाणा की जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मां बन गईं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। उनके ससुर राजपाल राठी ने जानकारी दी कि, ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई है और मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Read More: Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!

इंस्टाग्राम पर दी थी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी…

विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था:

“Our love story continues with a new chapter…”
तस्वीर में उन्होंने बच्चे के पैरों के निशान और दिल वाले इमोजी के साथ यह खुशी बांटी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

17 साल की उम्र में हुआ प्यार…

विनेश फोगाट की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। जब वह सिर्फ 17 साल की थीं, तब उन्हें पता चला कि रेसलर सोमवीर राठी उन्हें पसंद करते हैं। सोमवीर ने विनेश का मोबाइल नंबर जुगाड़ से निकाला, लेकिन गलती से उनकी मां का नंबर मिल गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

पहली कॉल पर सोमवीर बोले,

“पहलवान जी, मुझे आपसे दोस्ती करनी है।” विनेश ने गुस्से में कॉल कट किया और मैसेज किया –

“यह मेरी मम्मी का नंबर है, अगली बार फोन किया तो हड्डियां तोड़ दूंगी।”

इसके बाद भी हार न मानते हुए 2 साल तक रोज सुबह एक शायरी भेजते रहे, लेकिन रेस्पॉन्स नहीं मिला। आखिरकार, विनेश ने दोस्ती स्वीकार की और प्यार परवान चढ़ा।

एयरपोर्ट पर मिला प्रपोजल, फिर हुई शादी…

2018 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर जब विनेश दिल्ली लौटीं तो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर ने उन्हें अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया। इसके कुछ ही महीनों बाद 14 दिसंबर 2018 को दोनों की शादी हुई।

शादी में इन्होंने 8 फेरे लिए –

आठवां फेरा था- “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ” की शपथ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

कुश्ती में अनगिनत उपलब्धियां…

1. कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक – 2014, 2018 और 2022।

2. टोक्यो ओलिंपिक (2021) और पेरिस ओलिंपिक (2024) में भारत का प्रतिनिधित्व।

3. कई इंटरनेशनल और नेशनल मेडल अपने नाम किए।

4. भारत की पहली महिला रेसलर बनीं जो लगातार तीन बार CWG में गोल्ड जीत सकीं।

पेरिस ओलिंपिक में बनीं फाइनलिस्ट, वजन ज्यादा होने पर हुईं डिसक्वालिफाई

पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश 50 किग्रा कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंचीं।

1. प्री-क्वार्टर में टोक्यो चैंपियन यूई सुसाकी को हराया

2. क्वार्टर में यूक्रेन, सेमीफाइनल में क्यूबा की खिलाड़ी को हराया, लेकिन फाइनल मैच से पहले वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। 15 मिनट का समय मिला, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास का ऐलान…

पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के दो दिन बाद 8 अगस्त 2024 को विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की।

उन्होंने कहा –

“अब मेरी लड़ाई जीवन के दूसरे चैप्टर्स के लिए है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

पति सोमवीर राठी भी हैं रेसलर…

सोमवीर राठी खुद दो बार के नेशनल चैंपियन पहलवान हैं। विनेश की जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में वो हमेशा उनके साथ रहे – चाहे वो जख्मों की रिकवरी हो, या आलोचना की मार।

शुरु हुआ नया अध्याय…

विनेश फोगाट ने जिस साहस, मेहनत और जज्बे के साथ रेसलिंग मैट पर भारत का नाम रोशन किया,
अब उसी आत्मबल से मातृत्व के सफर पर निकल चुकी हैं।

उनकी कहानी प्रेरणा देती है कि –

“एक महिला किसी भी मोर्चे पर कमजोर नहीं होती — वो चाहें मैट हो, संसद हो या मां बनने का सफर।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Jaipur news: जयपुर में बड़ी कार्रवाई, 4 सोना तस्कर गिरफ्तार, 1.26 करोड़ का सोना बरामद
Next: Shivkumar Rai: जल संस्थान के शिवकुमार राय को पौड़ी में भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित।

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.