Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • विधानसभा सत्र में विपक्ष धान से लेकर बिजली बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घरेगा
  • छत्तीसगढ़

विधानसभा सत्र में विपक्ष धान से लेकर बिजली बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घरेगा

Taruna Samariya December 12, 2025

विधानसभा सत्र:छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस अहम बैठक करने जा रही है। 12 दिसंबर यानि आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी सीनियर विधायक मौजूद रहेंगे।

विधानसभा सत्र: प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश में चल रही समस्या को लेकर सदन में मंत्रियों को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इनमें बिजली, जमीन-दर, धान, लॉ एंड ऑर्डर जैसे कई मुद्दे रहेंगे।

read more :विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा

विधानसभा सत्र: बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस नेताओं के अनुसार,पार्टी इस बैठक में सरकार को सदन के भीतर कड़े सवालों से घेरने की विस्तृत रणनीति तैयार करेगी।

धान से लेकर बिजली पर चर्चा

धान खरीदी में अव्यवस्था, बिजली बिलों का बढ़ता बोझ, जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि, आदिवासी अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विपक्ष आक्रामक रुख अपनाने वाला है।

Read More-छत्तीसगढ़ के 6 यूनिवर्सिटी के साथ MoU, देश में पहली बार शुरू होगा ‘रक्षक पाठ्यक्रम’

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस का मानना है कि सरकार इन मुद्दों में लगातार विफल रही है और इन्हें सदन में बड़े तरीके से उठाया जाएगा।

धान-जमीन गाइड लाइन पर होगी सवालों की बौछार

धान खरीदी में मंडी स्तर पर हो रही देरी, टोकन वितरण की अनियमितताओं और धान परिवहन के ठप होने को लेकर कांग्रेस विशेष सवाल तैयार कर रही है।बिजली दरों और नए कनेक्शन की प्रक्रियाओं को लेकर भी विपक्ष सरकार पर दबाव बनाएगा।

लॉ एंड ऑर्डर पर गृहमंत्री को घेरने की तैयारी

प्रदेश में बढ़ती आपराधिक वारदातों, महिलाओं-आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सदन में जोरदार आवाज उठाने की रणनीति तय होगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा, कि भाजपा सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ के दावों को सदन में तथ्यात्मक रूप से चुनौती दी जाएगी।

क्या सरकार ने वादे पूरे नही किए ?

विपक्ष का दावा है कि सरकार ने अब तक अपने ही वादों पर अमल नहीं किया है, इसलिए सत्र में घेराबंदी तेज रहेगी। कांग्रेस विधायक दल के बैठक की कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पुष्टि की है।

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: bhopal metro launch date: काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेगी भोपाल मेट्रो – जानें पूरी अपडेट
Next: bastar olympic 2025 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री ने आदिवासियों से की ये अपील

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.