पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत के बाद जश्न का माहौल देशभर में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भोपाल के युवा सदन में खास उत्सव मनाया गया। रामेश्वर शर्मा के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। करीब डेढ़ महीने के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रवास से लौटे विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने अलग अंदाज में कार्यकर्ताओं को टोकरी से झालमुड़ी बांटी, जो बंगाल की पहचान मानी जाती है। यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।