Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Cabinet Meeting: ग्वालियर में मोहन सरकार की अगली कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting: ग्वालियर में मोहन सरकार की अगली कैबिनेट

Narendra Singh June 19, 2025

Veerangana fair in Gwalior : पूर्व पीएम अटल बिहारली वाजपेयी की स्मृति में होगी कैबिनेट बैठक

Veerangana fair in Gwalior : महारानी लक्ष्मीबाई के 167वें बलिदान दिवस पर ग्वालियर में दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल वीरांगना को श्रद्धांजलि दी, बल्कि ग्वालियर में राज्य कैबिनेट की एक विशेष बैठक आयोजित करने की घोषणा कर अंचलवासियों को बड़ा तोहफा दिया।

कैबिनेट बैठक अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में

मुख्यमंत्री ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक ग्वालियर में होगी। यह केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि ग्वालियर के विकास की दिशा में एक कदम होगा।”

‘खूब लड़ी मर्दानी’ महानाट्य और आयोजन

मुख्यमंत्री ने बलिदान मेला आयोजन समिति को ₹5 लाख की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि “खूब लड़ी मर्दानी” महानाट्य और आयोजन समिति के योगदान को राज्य सरकार सराहती है। इसके साथ ही, वीरांगना की समाधि के सामने के ऐतिहासिक मैदान को विकसित करने की बात कही गई। इस कार्य की रूपरेखा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया तैयार करेंगे।

वीरांगना को किया नमन

सीएम ने कहा, “महारानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति दी। उन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। यह आयोजन उस बलिदान को याद रखने और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए है।”

साल 2000 में शुरू हुआ था मेला बलिदान मेला के संस्थापक जयभान सिंह पवैया ने बताया कि मेला साल 2000 में शुरू किया गया था, यह 26वां वर्ष है। समारोह में महानाट्य “खूब लड़ी मर्दानी’ का मंचन किया गया। इसमें 200 पात्र व सजीव घोड़ों पर युद्ध का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद क्रांतिवीर और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया।

बलिदान मेले के 26वें आयोजन में अंडर 19 क्रिकेट टीम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही सरहद पर शहीद हुए विवेक सिंह तोमर की पत्नी रेखा तोमर और क्रांतिवीर मंगल पांडे के साथी दुर्गासिंह के वंशज विजय सिंह सिसौदिया को भी सम्मानित किया।

250 कलाकार बने महानाट्य ‘खूब लड़ी मर्दानी’ के साक्षी

बलिदान मेले में महानाट्य ‘खूब लड़ी मर्दानी’ का मंचन किया है। 250 कलाकारों ने इस महानाट्य में भागीदारी कर झांसी की रानी की कहानी को सजीव बनाया है। यह महानाट्य निर्देशक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में किया गया है। इस महानाट्य में सिर्फ महारानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शहीद होने तक के किरदार को 15 बालिकाओं ने निभाया है।यह महानाट्य “खूब लड़ी मर्दानी’ 60 मिनट (एक घंटे) की प्रस्तुति रही है। महानाट्य में 100 कलाकारों ने सिर्फ विवाहोत्सव में नृत्य किया है। महानाट्य के अलग-अलग पार्ट को स्पष्ट दर्शाने के लिए 9 छोटे-बड़े मंच बनाए गए हैं। जिसमें 12 घोड़े और दो ऊंट का भी उपयोग किया गया है। इस तरह झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के पूरे जीवन और संघर्ष को चरितार्थ किया गया है।

Read More :- 14 महीने की सबसे बड़ी राहत: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आवास में योग सत्र: पुष्कर सिंह धामी ने की योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील
Next: Banaskantha News: गुजरात में शराबबंदी फिर सवालों के घेरे में, बनासकांठा में लाखों की विदेशी शराब जब्त

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.