Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Varinder Singh Ghuman Death News: ‘टाइगर 3’ फेम वरिंदर सिंह घुमन का 42 की उम्र में हुआ निधन!
  • एंटरटेनमेंट

Varinder Singh Ghuman Death News: ‘टाइगर 3’ फेम वरिंदर सिंह घुमन का 42 की उम्र में हुआ निधन!

Hema Gupta October 10, 2025

Varinder Singh Ghuman Death News: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और बॉडीबिल्डर का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ के फेम एक्टर वरिंदर सिंह घुमन की मौत दिल के दौरा पड़ने से हुई है।

Read More: Neil Bhatt Viral Video: तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील भट्ट, वायरल हुआ वीडियो…

हाल हि में उन्हें अमृतसर के फोर्टिस हॉस्पिटल में एक मामूली सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। यह सर्जरी उनके बाइसेप्स में आई चोट के इलाज के लिए थी। लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई।

रुटीन इलाज में हुआ हादसा…

डॉक्टरों के अनुसार यह एक रूटीन ट्रीटमेंट था और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलनी थी। लेकिन इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचा सकें।

उनके अचानक निधन ने पंजाबी फिल्म जगत और फिटनेस समुदाय को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकारों ने गहरा दुख जताया है।

फिटनेस और वेगन डाइट के प्रमोटर थे वरिंदर…

वरिंदर जालंधर के मॉडल टाउन में रहते थे और वहीं उनका एक जिम भी था। वे वेजिटेरियन बॉडीबिल्डर के रूप में पूरे देश में मशहूर थे और फिटनेस एवं वेगन डाइट को बढ़ावा देते थे।

उनकी मेहनत और अनुशासन ने कई युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।

मिस्टर इंडिया रह चुकें हैं वरिंदर सिंह…

वरिंदर सिंह घुमन ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता और मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

उनकी लंबाई 6 फीट 3 इंच और वजन 120 किलो से अधिक था। उन्होंने अर्नोल्ड क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल किया।

अर्नोल्ड श्वार्जनेगर से मुलाकात…

एक इंटरव्यू में वरिंदर ने बताया कि उनकी मुलाकात हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर से हुई थी। अर्नोल्ड ने उन्हें भारत का सबसे लंबा और फिट बॉडीबिल्डर मानते हुए प्रशंसा भी की थी।

इसके अलावा, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने उन्हें एशिया में हेल्थ प्रोडक्ट्स का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया। वरिंदर वह पहले भारतीय बने जिन्हें IFBB प्रो कार्ड मिला।

पंजाब के नेताओं ने जताया दुख…

पंजाब के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जाहिर किया दुख

उन्होंने लिखा कि-

“पंजाब के प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से उन्होंने दुनिया भर में पंजाब का गौरव बढ़ाया। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।”

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਬਾਡੀਬਿਲਡਰ ਤੇ ਅਦਾਕਾਰ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਜੀ ਦੇ ਅਚਾਨਕ ਦੇਹਾਂਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸੁਣ ਕੇ ਦਿਲ ਬਹੁਤ ਦੁਖੀ ਹੈ।

ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ, ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਕਾਬਲੀਅਤ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਦੁਨੀਆ ਭਰ ‘ਚ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ।

ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਤਮਾ ਨੂੰ ਚਰਣਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵਾਸ ਬਖ਼ਸ਼ਣ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਹ ਦੁਖਦਾਇਕ ਭਾਣਾ… pic.twitter.com/ZVQHUNWVf6

— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) October 9, 2025

He was a fitness icon, Varinder Ghuman, one of the most well-known faces in Punjabi cinema and bodybuilding, has sadly passed away due to a heart attack in Amritsar.

If such a fit man, who exercised regularly and lived a disciplined life, can die of a heart attack, what’s the… pic.twitter.com/TOEjUrcJ7R

— Mr Sinha (@MrSinha_) October 9, 2025

Steroids build muscles, but break lives. 💔
Punjabi Actor And Body Builder,
Varinder Singh Ghuman , dies at 42 with cardiac arrest.! pic.twitter.com/gt4Kr81urv

— Ravleen Gill 🇨🇦 (@_ArdabMutiyaar) October 9, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bilaspur: करबाचौथ पर अनोखा मिलन, 75 का दूल्हा-45 की दुल्हन… मोहल्ले के बीच रचाई अनोखी शादी
Next: Maheika Sharma with Hardik Video: हार्दिक पांड्या के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.